एक्सप्लोरर

Jharkhand: पलामू में 14 साल से फरार TSPC उग्रवादी गिरफ्तार, हत्या समेत अन्य मामलों में दर्ज है FIR

Palamu News: झारखंड के पलामू में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 14 साल से फरार TSPC उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उग्रवादी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है.

TSPC Militant Arrested in Palamu: झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palamu) जिले में देर रात पुलिस के एक विशेष दल ने 14 वर्षों से फरार प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के एक 61 वर्षीय उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की तरफ से इसे लेकर जानकारी दी गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये गिरफ्तारी तब हुई जब मनातू थाना अंतर्गत पाठकपगार गांव में फरार उग्रवादी रहमतुल्ला अंसारी (Rahmatullah Ansari) अपने परिवार से मिलने आया था. उन्होंने बताया कि इस मुलाकात की सूचना पुलिस (Police) को पहले से ही थी, लिहाजा आधी रात उसे छापेमारी कर पकड़ लिया गया.

2008 से था फरार 
इस बारे में मनातू थाने के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के विरुद्ध पहली बार 31 अगस्त 2008 को मनातू पुलिस थाने में हत्या समेत अन्य कांडों के सिलसिले में FIR दर्ज की गई थी और वो तभी से फरार था. उन्होंने बताया कि फिलहाल अंसारी से पूछताछ हो रही है जिससे पुलिस को अन्य उग्रवादी घटनाओं के संबंध में साथ ही साथ उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल सके. फिलहाल, पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है. 

नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में मारी गोली 
इस बीच यहां ये भी बता दें कि, झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार सक्रिय है. पुलिस की कार्रवाई के चलते नक्सलियों में बौखलाहट भी देखने को मिल रही है. इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) जिले के टेबो थाना अंतर्गत हलमद गांव में मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों से एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक शख्स का नाम बुधनाथ हेस्सा पूर्ति (Budhnath Hessa Purti) बताया जा रहा है जिसकी उम्र 28 साल थी. बुधनाथ पर नक्सलियों की नजर काफी पहले से थी और मौका मिलते ही उन्होंने हत्या (Murder) की वारदात को अंजाम दिया. 

ये भी पढ़ें:

Udaipur Murder Case: उदयपुर की घटना के बाद रांची में हाई अलर्ट, मंदिरों और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाने के दिए गए निर्देश

Udaipur Murder Case: जानें किस  BJP नेता ने कन्हैया लाल के परिवार से फोन पर की बात, भेजी आर्थिक सहायता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget