एक्सप्लोरर

Jharkhand Top 5 News: झारखंड में बिल्डिंग के नक्शे अब 30 दिनों में होंगे पास, अगले 24 घंटो में हो सकती है झमाझम बारिश, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Jharkhand Top 5 News: झारखंड जमीन घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस छवी रंजन अपने परिवार से मिलने को बेचैन. आदिवासी लड़की से मारपीट के मामले में एनएचआरसी ने राज्य ससकार और डीजीपी को भेजा नोटिस.

Jharkhand News: झारखंड जमीन घोटाले में जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी छवि रंजन (Chhavi Ranjan) अपने परिवार से मिलने के लिए बेचैन हैं. छवि रंजन जेल में बहुत अकेला महसूस कर रहे हैं. उन्होंने अदालत में अपनी पत्नी और बच्चों से हफ्ते में दो बार मिलने की इजाजत देने के लिए याचिका दायर की थी. इस अर्जी पर गुरुवार को ईडी के स्पेशल जज दिनेश राय की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने इस अर्जी पर दोनों पक्षों की दलिलें सुनी. इसके बाद कोर्ट ने अपने आदेश को सुरक्षित रख लिया. छवि रंजन की याचिका पर कोर्ट 22 मई को इस पर फैसला सुनाएगी. अदालत में सनुवाई के दौरान छवि रंजन के वकील की ओर से कहा गया कि निलंबित आईएएस को हफ्ते में दो दिन अपनी पत्नी और बच्चों से मुलाकात करने की इजाजत दी जाए. READ MORE

IED की चपेट में आने से 14 साल के बच्चे की मौत

झारखंड के चाईबासा के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे सुरक्षाबलों को घात लगाकर उड़ाने की साजिश नक्सली जारी है. गुरुवार शाम को भी एक IED विस्फोट हुआ है, जिसकी चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. य​ह विस्फोट टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव स्थित तेनदा जंगल में हुआ. एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है. चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी गतिविधि या ऐसे लोग जिन पर आपको शक है, उसकी सूचना तुरंत चाईबासा पुलिस को उपलब्ध कराएं. ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो. READ MORE

आदिवासी लड़की से मारपीट के मामले में NHRC का नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गुरुवार को झारखंड सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को मीडिया में प्रसारित उन खबरों को लेकर नोटिस भेजा है, जिसमें एक आदिवासी लड़की के अपने परिवार के पसंद के लड़के से शादी करने से मना करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, सिर मुंडवाया दिया और गले में जूते की माला डालकर गांव में घुमाया गया. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक बयान में कहा कि कथित घटना झारखंड के पलामू जिले में जोगिडीह ग्राम पंचायत के फरमान पर हुई. आयोग ने कहा, 'इस तरह के एक अनैतिक और गैरकानूनी कृत्य करने वाले अपराधियों को कानून के शासन द्वारा शासित एक सभ्य समाज में बख्शा नहीं जा सकता है.' READ MORE

झारखंड में बिल्डिंग के नक्शे अब 30 दिनों में होंगे पास

झारखंड में बिल्डिंग के नक्शे अब 30 दिनों में पास हो जाएंगे. झारखंड हाईकोर्ट की ओर राज्य में बिल्डिंग का नक्शा पास करने पर लगी रोक को हटा लिया गया है. रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार और रांची नगर निगम में नक्शा पास करने की एवज में पैसे लेने के मामले में गुरुवार को जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा ने कहा कि नक्शे को पास करने में पूरी पारदर्शिता बरती जाए. बता दें कि दिसंबर 2022 में मीडिया में रांची नगर निगम और आरआरडीए द्वारा नक्शा पास करने की खातिर पैसे लेने की खबर आई थी. कहा गया कि ये पैसे स्क्वायर सेंटीमीटर के हिसाब से लिए जाते हैं. इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए इस पर सुनवाई की और दो दिंसबर 2022 को नक्शा पास करने पर रोक लगा दी थी. READ MORE

झारखंड में अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश

झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि, अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवा चल सकती हैं. साथ ही हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे भी लोगों को गर्मी से रहात मिलने के आसार नहीं है. अगले पांच दिनों के दौरान संथाल और रांची समेत झारखंड के मध्य और दक्षिणी हिस्से में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि झारखंड में इस साल मानसून भी देरी से आएगा. आमतौर पर ये देखा जाता है कि राज्य में मानसून 12 से 14 जून के बीच  दस्तक देता है. लेकिन इस बार राज्य में मानसून छह दिनों की देरी से 21 जून आएगा. READ MORE

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget