एक्सप्लोरर

Pakur News: पाकुड़ में स्टूडेंट को मारने पर परिजनों ने टीचर को पीटा, बीच सड़क पर कराई उठक-बैठक

Jharkhand: परिजनों द्वारा टीचर की पिटाई से नाराज शिक्षक संघ के नेता और सैकड़ों शिक्षक जिला मुख्यालय स्थित संकुल संसाधन केंद्र पहुंचे और मारपीट किए जाने को लेकर विरोध प्रकट किया.

Jharkhand News: झारखंड के पाकुड़ (Pakur)  जिले के मध्य विद्यालय इस्लामपुर में छात्र को पीटने वाले एक शिक्षक (Teacher)  की छात्र के परिजनों ने पिटाई कर दी और उसके बाद उनसे सड़क पर उठक-बैठक भी कराई. वहीं अब इस घटना को लेकर जिले भर के शिक्षक भड़क गए हैं. उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. बताया गया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में शनिवार को परीक्षा चल रही थी और इस दौरान एक छात्र बार-बार परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहा था.

इससे नाराज शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी. छात्र ने इसकी जानकारी अपने घर पहुंचकर परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक के साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान गांव के अन्य लोग भी पहुंचे और शिक्षक को सड़क पर ले जाकर कान पकड़ कर उठक-बैठक कराने लगे. इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची. हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक सब लोग फरार हो चुके थे.

शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
वहीं घटना के बाद भयभीत शिक्षक स्कूल बंद कर चले गये. उन्होंने मारपीट की घटना की जानकारी शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को दी. इसके बाद शिक्षक संघ के नेता और सैकड़ों शिक्षक जिला मुख्यालय स्थित संकुल संसाधन केंद्र पहुंचे और मारपीट किए जाने को लेकर विरोध प्रकट किया. उन्होंने तीन दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे आंदोलन करेंगे. वहीं मुफस्सिल थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित शिक्षक की ओर से घटना को लेकर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. अगर वे शिकायत करते हैं तो पुलिस निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Top 5 News: मिशन 2024 के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, टाटा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन आज, पढ़ें झारखंड की 5 बड़ी खबरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget