एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड के शहरों को खास तरीके से विकसित करने का प्लान, नगर वन योजना में चुने गए 6 शहर

झारखंड के छह शहरों को नगर वन योजना के लिए चुना गया है. इस योजना की शुरुआत केंद्र द्वारा नौ जुलाई को की जायेग, जिसमें औपचारिक वृक्षारोपण शुरू होगा.

Jharkhand News: झारखंड के छह शहरों को केंद्र की महत्वाकांक्षी ‘नगर वन’ या शहरी वन योजना के तहत चुना गया है. नौ जुलाई से शुरू होने वाली इस योजना के तहत देश के 75 शहरों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा. एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी. झारखंड के छह शहर जहां परियोजना शुरू की जा रही है, उनमें रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर और गिरिडीह शामिल हैं. कैंपा, झारखंड के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘झारखंड के छह शहर ‘नगर वन’ योजना के तहत चुने गए देश के 75 शहरों में से हैं. इस योजना की शुरुआत केंद्र द्वारा नौ जुलाई को की जायेगी. इस योजना को औपचारिक वृक्षारोपण के साथ शुरू किया जाएगा.’’

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (ईएफसीसी) ने 2015 में शुरू की गई मौजूदा नगर वन उद्यान योजना में कुछ संशोधन के साथ 2020 में इस योजना के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे. कुमार ने कहा, ‘‘हम शहरी वनों में राज्य के स्वदेशी पौधों के संरक्षण पर ध्यान देंगे.’’ उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य शहरी व्यवस्था में हरित स्थान बनाना और प्रदूषण शमन द्वारा शहरों के पर्यावरण में सुधार करने में योगदान देना, स्वच्छ हवा प्रदान करना, ध्वनि प्रदूषण में कमी और जल संचयन करना है. उन्होंने कहा कि इससे पौधों और जैव विविधता के बारे में जागरूकता पैदा करने और पर्यावरण प्रबंधन विकसित करने में भी मदद मिलेगी.

यह योजना झारखंड जैसे राज्य के लिए महत्वपूर्ण है जहां वृक्षों की संख्या कम हो रही है. भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि राज्य में पिछले एक दशक में वृक्षों के आवरण में 47 वर्ग किलोमीटर की कमी आई है. एफएसआई रिपोर्ट 2021 में झारखंड का वृक्ष आवरण 2,867 वर्ग किमी, कुल भौगोलिक क्षेत्र का 3.6 प्रतिशत दर्ज किया गया था. वर्ष 2011 में, यह 2,914 वर्ग किमी दर्ज किया गया था. हालांकि, राज्य का वन क्षेत्र बढ़कर 23,721 वर्ग किमी हो गया है.

Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो बहनों ने बनाया खेती का अनूठा मॉडल, मां ने गहने गिरवी रख कर की थी मदद

इतने हेक्टर जमीन पर होगा नगर वन विकसित

झारखंड में एक नगर वन रांची के बाराम क्षेत्र में 30 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा, जबकि दूसरा बोकारो के कांद्रा क्षेत्र में 22.93 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जाएगा. नगर वन धनबाद के दामोदरपुर क्षेत्र में 9.59 हेक्टेयर में, हजारीबाग के जगदीशपुर क्षेत्र में 50 हेक्टेयर, जमशेदपुर के बालीगुमा क्षेत्र में 15 हेक्टेयर और गिरिडीह के कल्याणडीह क्षेत्र में 11.17 हेक्टेयर में बनाया जायेगा. ये शहर झारखंड के सबसे प्रदूषित शहरी इलाकों में शामिल हैं, जिसमें धनबाद सूची में सबसे ऊपर है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार रांची मध्यम श्रेणी में आता है.

Jharkhand: जमशेदपुर के तरुण कुमार 5 साल से चला रहे हैं 'चुप्पी तोड़ो' अभियान, 'पैडमैन' के नाम से मिली शोहरत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget