एक्सप्लोरर

Jharkhand: सीएम सोरेन की खतियान यात्रा का दूसरा चरण 17 जनवरी से शुरू, जानिए किन जिलों से गुजरेगी ये रैली

Khatian Johar Yatra: महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि इस यात्रा में झामुमो के साथ सहयोगी दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की बराबर की हिस्सेदारी होगी.

Hemant Soren Latest News: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की ‘खतियान जोहार यात्रा’ (Khatian Johar Yatra) का दूसरा चरण 17 जनवरी से शुरू होना है. इस यात्रा की सफलता के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी तैयारियों में जुटी है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता और महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस संबंध में बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 17 जनवरी को कोडरमा से यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे. उन्होंने बताया कि झामुमो ने पार्टी स्तर पर जिम्मेदारी बांटकर इस यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार कर ली है.

यात्रा के अगले चरण के लिए JMM नेता करेंगे कोयलांचल का दौरा
महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि इस यात्रा में झामुमो के साथ सहयोगी दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की बराबर की हिस्सेदारी होगी. झामुमो की केंद्रीय समिति के सदस्य विनोद पांडेय की अध्यक्षता में यात्रा की तैयारियों के लिए शुक्रवार को केंद्रीय समिति कार्यालय में बैठक हुई. यात्रा को लेकर आगे की तैयारी के लिए विनोद पांडेय 15 जनवरी को कोयलांचल के दौरे पर निकलेंगे. 

दूसरे चरण में इन जिलों से गुजरेगी यात्रा
इस दौरे के दौरान विनोद पांडेय धनबाद और बोकारो के सीनियर नेताओं के साथ तैयारी के लिए बैठक करेंगे. उनके साथ राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागू बेसरा भी रहेंगे. वहीं भट्टाचार्य ने बताया कि दूसरे चरण में मुख्यमंत्री की यात्रा कोडरमा, गिरिडीह, सिमडेगा, सरायकेला खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम होकर गुजरेगी.

पहले चरण में सीएम ने इन इलाकों की यात्रा
खतियान जोहार यात्रा के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोहरदगा, गोड्डा, देवघर, गुमला, गढ़वा और पलामू की यात्रा की थी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अपनी सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों के बारे में जनता से संवाद करेंगे.

ये भी पढ़ें: 

Ranchi: हमले में घायल बीजेपी नेता की इलाज के दौरान मौत, बाबूलाल मरांडी ने दी आंदोलन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget