एक्सप्लोरर

झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, हेमंत सोरेन सरकार ने सभी स्कूलों को बंद रखने का लिया फैसला

Jharkhand Schools Closed: झारखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी. सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी चेतावनी दी है.

Jharkhand Weather Today: झारखंड के सभी इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई. यहां तक की कई निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़क भी पानी से लबालब नजर आई. इसी बीच मौसम विभाग ने आज 3 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. जिसको देखते हुए झारखंड सरकार ने शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी भी दी है.

मुख्यमंत्री ने लिखा कि मौसम विभाग ने कल 3 अगस्त 2024 को राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी है. आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि कल राज्य भर के सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे. सभी नागरिकों से अनुरोध है. अनावश्यक यात्रा से बचें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें. हम इस चुनौती का सामना एकजुट होकर करेंगे.

‘संपूर्ण प्रशासन अलर्ट पर है’
सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक और पोस्ट कर लिखा कि मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी है. आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. संपूर्ण प्रशासन अलर्ट पर है और तत्परता से काम कर रहा है. मैं स्वयं स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा हूं. आप किसी भी सहायता या समर्थन के लिए अपने स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं. वे आपकी मदद के लिए 24x7 तैयार हैं. आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें.

रांची मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त को राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, और लातेहार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया. इसके अलावा कोडरमा, रांची, बोकारो, रामगढ़, सिमडेगा, गिरिडीह, खूंटी और सिमड़ेगा में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं देवघर व जामताड़ा के जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मूसलाधार बारिश की वजह से कच्चे मकानों को खतरा है. कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन का BJP पर हमला, 'देश की हालत पाकिस्तान से भी बदतर बनाने पर तुले'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget