एक्सप्लोरर

Rupa Tirkey Death Case: साहिबगंज पहुंची CBI की टीम, आत्महत्या मामले की करेगी जांच 

Ranchi News: महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर रूपा तिर्की (Rupa Tirkey) की संदिग्ध मौत के मामले में जांच करने के लिए CBI की एक टीम साहिबगंज (Sahibgunj) पहुंची है.

CBI Probe In Rupa Tirkey Suspicious Death Case: झारखंड (Jharkhand) में साहिबगंज की महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर रूपा तिर्की (Rupa Tirkey) की संदिग्ध मौत मामले की जांच सीबीआई (CBI) कर रही है. इसी कड़ी में जांच एजेंसी की एक टीम साहिबगंज (Sahibgunj) पहुंची है. 2 सदस्यीय वाली ये टीम आत्महत्या मामले में जांच पड़ताल करेगी. झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस मानते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. इससे पहले सीबीआई की टीम ने रांची (Ranchi) में भी इस मामले की जांच की थी. 

फंदे से झूलता मिला था शव 
बता दें कि, साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित महिला थाना की प्रभारी रही सब इंस्पेक्टर रूपा तिर्की की मौत 3 मई 20121 को हुई थी. उनका शव सरकारी क्वार्टर में फंदे से झूलता हुआ मिला था. रूपा तिर्की रांची की रहने वाली थी. घरवालों ने उनकी मौत को हत्या बताया था. बाद में मामले ने तूल पकड़ा तो झारखंड सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित किया था और हाईकोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस विनोद कुमार गुप्ता को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी. इस बीच, रूपा तिर्की के पिता की तरफ से दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था. 

वायरल हुए थे 2 ऑडियो
रूपा तिर्की की मौत के बाद 2 ऑडियो वायरल हुए थे. पहला ऑडियो रूपा तिर्की और उनके बॉयफ्रेंड शिव कुमार कनौजिया का था, वहीं दूसरा ऑडियो डीएसपी पीके मिश्रा और एक शख्स का था. दूसरे ऑडियो में डीएसपी पीके मिश्रा ने कथित रूप से रूपा तिर्की के लिए गाली और अत्यंत आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. इसी ऑडियो के आधार पर पद्मावती उरांव ने पंकज मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत आरोपी पंकज मिश्रा के अलावा रांची के सिटी एसपी, साहिबगंज के तत्कालीन डीएसपी प्रमोद कुमार और रांची के एससी-एसटी थाना प्रभारी के खिलाफ केस करने का आदेश दिया था. सीबीआई ने मामले की जांच के दौरान भी पंकज मिश्रा से पूछताछ की थी.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: बोलेरो में सवार होकर शराब पीने पहुंचे बिहार से झारखंड, लौटते समय शराबियों की जान पर बन आई आफत

Crime News: 3 बच्चों की मां ने शादी से किया इनकार तो 2 बच्चों के पिता ने महिला पर चाकू से किए वार, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget