एक्सप्लोरर

Ind vs NZ T20: 19 नवंबर को रांची में होगी भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, मैच से पहले जाने लें ये बड़ा अपडेट

T20 Cricket Match: रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. सरकार ने कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए छूट देने का मन बनाया है.

Ranchi Ind vs NZ T20 Cricket Match: रांची (Ranchi) स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम (JSCA cricket Stadium) में आगामी 19 नवंबर को भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेले जाने वाले T20 इंटरनेशनल मैच (T20 cricket Match) में  क्षमता यानी 40 हजार दर्शकों को स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का मौका मिल सकता है. झारखंड स्टेट क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) की तरफ से दिए गए संबंधित प्रस्ताव पर राज्य सरकार विचार कर रही है. जानकारी के अनुसार, राज्य में कोरोना के कम हो रहे मामलों की समीक्षा के बाद राज्य सरकार स्टेडियम की क्षमता के 100 फीसदी दर्शकों को प्रवेश की अनुमति देने पर विचार कर सकती है.

हटाई जा सकती है पाबंदी 
मैच के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के तहत स्टेडियम के अंदर खाने-पीने की चीजों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है. स्टेडियम में किसी भी तरह का बैग, थैला, कैमरा या ठोस वस्तु लेकर जाने पर प्रतिबंध है. कोरोना की धीमी हो रही रफ्तार की समीक्षा के बाद राज्य सरकार ने छूट देने का मन बनाया है. जल्द ही आपदा प्रबंधन समिति की तरफ से पूर्व के आदेश में संशोधन किया जा सकता है. 

जोरों पर हैं तैयारियां 
बता दें कि, इस स्टेडियम में लगभग 2 साल के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. इसके पहले 2019 में जेएससीए स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला गया था. यहां T20 मुकाबला लगभग 4 साल बाद हो रहा है. यहां आखिरी T20 मैच 7 अक्टूबर 2017 को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. इधर मैच को लेकर अन्य तैयारियां जोरों पर हैं. स्टेडियम में साफ-सफाई और मैदान की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ी संख्या में मजदूर लगाए गए हैं. 

बारिश की संभावना नहीं
इस बीच खेल प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 मैच के दिन बारिश की संभावना नहीं है. मौसम केंद्र के अनुसार इस दिन आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. 20 और 21 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. मौसम शुष्क रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 25 तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

ये भी पढ़ें:

Naxalite Prashant Bose: जानें- कौन है एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर प्रशांत बोस, पुलिस को 4 दशकों से थी तलाश

Jharkhand Politics: भाजपा ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेरा, कहा- जारी हैं विपक्षी नेताओं पर हमले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget