एक्सप्लोरर

Jharkhand News: एसटी दर्जे के लिए कुर्मी समुदाय ने किया प्रदर्शन, झारखंड समेत इन राज्यों में रेलवे सेवाएं बाधित

Jharkhand Latest News: एसटी का दर्जा देने की अपनी मांग को लेकर झारखंड समेत अन्य राज्यों में भी रेलवे पटरियों पर आवागमन बाधित किया गया.

ST Status In Jharkhand: पूर्वी भारत के अनेक हिस्सों में कुर्मी समुदाय के लोगों ने मंगलवार को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने और कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की अपनी मांग को लेकर झारखंड में मंगलवार को रेलवे पटरियों पर आवागमन बाधित किया. साथ ही इस तरह के प्रदर्शन पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी किए गए. 

आंदोलनकारी अनेक स्थानों पर पटरियों पर बैठ गये जिसकी वजह से अनेक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, गंतव्य से पहले रोकना पड़ा या मार्ग बदलना पड़ा. रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के आद्रा मंडल के कुस्तौर और निमडीह स्टेशनों, खड़गपुर मंडल के खेमासुली और भांजपुर तथा चक्रधरपुर मंडल के औनलाजोरी स्टेशन पर आंदोलन के कारण सुबह चार बजे से ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं.

एसईआर ने 18 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है और 13 ट्रेनों के मार्ग बदले हैं. अधिकारी ने कहा कि रद्द की गई ट्रेनों में 12814/12813 टाटानगर-हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस, 12021/12022 हावड़ा-बारबिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 22861 हावड़ा-तितलागढ़-कांटाभांजी इस्पात एक्सप्रेस, 13512/13511 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस, 18183 टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस और 18033/18034 हावड़ा-घाटसिला-हावड़ा एक्सप्रेस हैं.

एसईआर के अधिकारियों के मुताबिक जिन ट्रेनों के मार्ग बदले गये हैं, उनमें 15930 न्यू तिनसुकिया-तांबरम एक्सप्रेस, 18029 मुंबई एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, 12859 मुंबई सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस और 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि आंदोलनकारियों ने पुरुलिया में एक राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जाम किया. ओडिशा में समुदाय के सैकड़ों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने मयूरभंज जिले में रेल रोको आंदोलन किया. हालांकि स्थानीय प्रशासन के आश्वासन के बाद ओडिशा में आंदोलन वापस ले लिया गया.

बीजू जनता दल की राज्यसभा सदस्य ममता महंत ने आंदोलन स्थल पर पहुंचने के बाद कहा, ‘‘मैं इस मांग का पूरी तरह समर्थन करती हूं. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने समुदाय की एक महिला को संसद में भेजकर कुर्मियों का सम्मान किया है. आंदोलन में मेरी भागीदारी राजनीतिक नहीं है बल्कि अपने समुदाय के लिए हैं.’’

ओडिशा में करीब 25 लाख कुर्मी रहते हैं जिनमें अधिकतर मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़, बालासोर, जाजपुर और संबलपुर जिलों में रहते हैं. दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री पटनायक ने केंद्रीय आदिवासी कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा को पत्र लिखकर 160 समुदायों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने का आग्रह किया था.

इसे भी पढ़ें:

Jharkhand Crime: कतर में झारखंड के युवक की हत्या कर सेप्टिक टैंक में फेंकी लाश, पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Jharkhand: चतरा में जर्जर बिल्डिंग बनाने की मांग पर छात्राओं का प्रदर्शन, धनबाद के स्कूल में ऑड-इवेन सिस्टम लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget