एक्सप्लोरर

Jharkhand: राहुल गांधी के अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े केस में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई 8 फरवरी को, जानें क्या था मामला?

Chaibasa News: राहुल गांधी की ओर से उनके वकील ने इस मामले में हस्तक्षेप याचिका दाखिल करने के लिए कोर्ट से दो हफ्ते का समय मांगा है. इस मामले में चाईबासा जिला कोर्ट ने संज्ञान लिया था.

Jharkhand High Court: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) पर की गई टिप्पणी से जुड़े मामले में बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. राहुल गांधी के खिलाफ इस मामले में झारखंड की चाईबासा जिला कोर्ट ने संज्ञान लिया था, जिस पर रोक लगाने और केस को निरस्त की मांग करते हुए उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से उनके वकील ने इस मामले में हस्तक्षेप याचिका दाखिल करने के लिए कोर्ट से दो हफ्ते का समय मांगा है. इसपर कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 8 फरवरी को मुकर्रर की है.

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

यह मामला राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने से जुड़ा है. राहुल गांधी ने कहा था  ''कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है. कांग्रेसजन किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह बीजेपी में ही पॉसिबल है.''

इस टिप्पणी को अपमानजनक और मानहानि करने वाला बताते हुए चाईबासा के बीजेपी नेता प्रताप कुमार ने जिला कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसपर चाईबासा कोर्ट ने संज्ञान लिया था. शिकायतकर्ता बीजेपी नेता प्रताप कुमार ने झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले में प्रतिशपथ पत्र दाखिल कर कहा है कि अमित शाह के खिलाफ जितने भी केस थे, उनमें बरी हो चुके हैं. ऐसे में राहुल गांधी की ओर से दिया गया स्टेटमेंट अपमानजनक है.

बता दें कि नये साल के शरुआत में ही बीजेपी चुनावी तैयारियों में जुट गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में दो जनसभा को संबोधित किया था. उन्होंने चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया था. इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2024 के आम चुनाव से पहले लक्षित संसदीय क्षेत्रों में पार्टी की जीत की संभावनाओं को मजबूती देना था.

ये भी पढे़ंः

Jharkhand: दर्जनों वारदात का मास्टरमाइंड अब जेल में पढ़ रहा भगवत गीता, कई राज्यों में सामूहिक नरसंहार को दे चुका है अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget