एक्सप्लोरर

Diwali 2022: झारखंड में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पटाखों पर लगाई आंशिक पाबंदी, जानिए- कब तक फोड़े जा सकते हैं पटाखे

Jharkhand News: राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव के मुताबिक दिवाली और गुरुपर्व पर रात आठ से 10 बजे तक पटाखे फोड़े जा सकते हैं. वहीं छठ पर्व पर सुबह छह से आठ बजे तक पटाखे फोड़ने की इजाजत दी गई है.

रांची: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए पूरे राज्य में दीपावली (Diawali), छठ (Chhath), गुरुपर्व (Guruparv) और क्रिसमस (Christmas) तक पटाखे फोड़ने के लिए सिर्फ दो घंटे की अनुमति दी है. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव वाईके दास ने यहां मीडिया को बताया कि राज्य में प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से दीपावली पर रात्रि आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति दी गई है.

कितनी आवाज तक के पटाखों को मिली इजाजत

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव ने बताया कि राज्य में सिर्फ 125 डेसिबल तक की ध्वनि करने वाले पटाखों की बिक्री की इजाजत है.उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभी जिलों के शहरी इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर पिछले साल की तुलना में बहुत बेहतर है.दास के मुताबिक, आदेश का उल्लघंन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि दिवाली और गुरुपर्व पर लोग रात आठ से 10 बजे तक पटाखे फोड़ सकते हैं, जबकि छठ पर्व पर सुबह छह से आठ बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी.दास ने बताया कि इसी प्रकार इस वर्ष क्रिसमस और नए साल पर रात 11.55 से 12.30 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की इजाजत होगी. बोर्ड ने राज्य की राजधानी रांची में चार स्थानों पर दिवाली की रात छह बजे से 12 बजे के बीच ध्वनि प्रदूषण को मापने का निर्णय लिया है. इस निर्णय के तहत दीपावली के दिन हाई कोर्ट, डोरंडा, अशोक नगर, अल्बर्ट एक्का और कचहरी चौक में ध्वनि प्रदूषण के स्तर को मापा जाएगा. पूरे देश में सोमवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में नहीं हटाई पाबंदी

इससे पहले दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों ने अपने यहां पटाखों पर अलग-अलग तरह की पाबंदियां लगाई थीं. सुप्रीम कोर्ट ने 20 अक्तूबर को दिल्ली में पटाखों पर लगे प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया था. अदालत ने कहा था कि जश्न मनाने के और भी तरीके हैं. लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने दीजिए. पीठ ने कहा अपना पैसा मिठाई पर खर्च करें.

ये भी पढ़ें

Green Fuel एथेनॉल को बढ़ावा देगा झारखंड, प्रॉडक्शन यूनिट के लिए 50 करोड़ तक सब्सिडी की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget