एक्सप्लोरर

Jharkhand News: 'बंद लिफाफे में चंपई सोरेन का नाम छोड़ गए थे हेमंत सोरेन', JMM सांसद का बड़ा खुलासा

Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री पद के लिए चंपई सोरेन का नाम कैसे सामने आया, इसको लेकर जेएमएम सांसद ने खुलासा किया है. सांसद ने ये भी बताया कि हेमंत सोरेन ने माता पिता को लेकर भावुत बातें लिखी.

Jharkhand Politics: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिकंजे के बाद हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. वहीं उनके इस्तीफे के बाद से ही झारखंड में सियासी घटनाक्रम देखने को मिला. हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के सीएम बनने की चर्चा भी प्रदेश के सियासी गलियारों में होती रही, लेकिन विरोध के बाद उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाने का फैसला लिया गया. इन सबके बीच मुख्यमंत्री के नाम पर चंपई सोरेन का नाम कैसे सामने आया, इसको लेकर लोगों के जहन में सवाल घूम रहा था, लेकिन अब इस सवाल के जवाब के तौर पर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने बड़ा खुलासा किया है. 

चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सांसद महुआ माजी ने बताया, "हेमंत सोरेन ने एक बंद लिफाफे में चंपई सोरेन का नाम लिखकर छोड़ दिया था. गिरफ्तारी का पता चलते ही उस लिफाफे को सभी विधायकों के सामने खोला गया. लिफाफे में चंपई का नाम था. हेमंत सोरेन ने और भी बहुत भावुक बातें लिखी थीं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्र में लिखा कि उनके बूढ़े माता पिता का ध्यान रखा जाए. बसंत का ध्यान रखा जाए. विधायकों को तोड़ने का खतरा था, इसलिए हैदराबाद भेजा गया सतर्क रहने के लिए."

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार ने यहां के आदिवासियों-मूलवासियों के लिए जो काम शुरू किया था, उसे गति देंगे. उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से किए जाने वाले झूठे प्रचार और झारखंड को अस्थिर करने के प्रयास को हमारे गठबंधन ने सफल नहीं होने दिया. आगे भी उनके हर षड्यंत्र को नाकाम कर देंगे.

चंपई ने आगे कहा कि हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्गों और समाज के हितों के लिए वैसे ही काम करेगी, जैसा हेमंत बाबू कर रहे थे. सोरेन ने आदिवासियों, दलितों, मूलवासियों के विकास और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई. शपथ ग्रहण के पहले चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन से उनके आवास जाकर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.

ये भी पढ़ें

Jharkhand New CM: क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे? सीएम चंपई सोरेन ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget