एक्सप्लोरर

Jharkhand News: मर्डर के झूठे केस में फंसाकर परिवार से लूटे लाखों रुपये, अब दे रहे ये धमकी, जानें पूरा मामला

झूठे मामले के लिए परिवार को बर्बादी के कगार पर पहुंचाने वाले आरोपियों ने एक बार फिर से पीड़ित परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया है. पीड़ित परिवार ने मामले में पुलिस से गुहार लगाई है.

Jharkhand: झारखंड के पाकुड़ जिले से फिर एक बड़ी खबर आ रही है. बीते साल एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक परिवार को ग्रामीणों ने पंचायती के जरिये जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया था. उसके घर को तोड़ कर पशु और सारे समान लूट लिए गये. यही नहीं परिवार की एक महिला को हत्या के आरोप में निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया था. आज वह व्यक्ति जीवित है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 लोगों को जेल भेज दिया था. लेकिन जिन लोगों के परिवार के लोग जेल में हैं वो अब फिर पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर जेल गये लोगों को बाहर निकवाने का कोशिश कर रहे हैं.

पीड़ित परिवार को दी जा रही धमकी

पीड़ित परिवार को गांव से बाहर करने की धमकी दी जा रही है. पीड़ित परिवार ने गुरुवार को एसपी डीसी से मिलकर रक्षा की गुहार लगाई है. पाकुड़ एसपी और डीसी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा के साथ हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है और प्रताड़ित करने वाले लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है. पाकुड़ जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक निर्दोष परिवार को ग्रामीणों ने ऐसी सजा का फरमान जारी किया जो उस परिवार के लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था. बेगुनाह को उस अपराध का गुनाहगार बनाया गया जो उसने किया ही नहीं था. उस पीड़ित परिवार को हत्या के आरोप में पंचायती कर घर को तोड़ फोड़ कर बेघर कर दिया गया. उनके पशुओं को लूट लिया गया, प्रताड़ना यही थमा नहीं. पंचायतों ने शर्म की सारी हदों को पार कर परिवार की महिला को सारेआम गांव में निर्वस्त्र कर घुमाया गया. परिवार के लोग मिन्नते करते रहे दया की भीख मांगते रहे लेकिन उस पर किसी को दया तक नहीं आयी और बिना किसी जांच के आरोपी बनाकर सजा मुकर्रर कर सजा दे दी.

हत्या के झूठे मामले में बनाया आरोपी

दरअसल मामला पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बोहरा गांव का है. जहां बीते वर्ष मार्च 21 में बोहरा गांव में महेश्वर टुडू नामक एक व्यक्ति कि हत्या कर शव छुपाने का आरोप इस पीड़ित परिवार पर लगा. इस घटना को लेकर अमड़ापाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को जेल भी भेज दिया गया. इस कथित घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित थे. इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने शव को ढूंढ निकालने को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी दवाब बनाया. इस मामले में ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को लेकर पुलिस खोजी कुत्ता के सहारे शव को ढूंढने का काफ़ी प्रयास भी किया गया था. लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी. शव नहीं मिलने से ग्रामीणों में इतना आक्रोश था कि थाना क्षेत्र के पाडेरकोला चौक में यातायात को बाधित भी कर दिया था. फिर शव नहीं मिलने पर दूसरे दिन आक्रोश ग्रामीणों ने दोबारा कालाझोर के पास सड़क जाम कर दिया था. जिसमें प्रमंडलीय डीआईजी भी जाम में घंटों फंसे रहे. पुलिस के काफ़ी छानबीन के कुछ ही दिन बाद महेश्वर टूडू पुलिस को जीवित हाथ लगा. लेकिन तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी और इसी बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने सुभाषटीन टुडू के परिवार को आरोपी बनाते हुये पंचायती कर सजा का फरमान सुना दिया.

इस मामले को लेकर अमड़ापाड़ा थाने की पुलिस ने 40 नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीन महिला सहित 5 लोगों को जेल भी भेजा था. हद तो तब हो गई जब न्यायालय में एक व्यक्ति ने चश्मदीद होने की झूठी गवाही भी दी थी जिसे पुलिस ने झूठी गवाही देने के मामले में जेल भेज दिया था.

पीड़ित परिवार ने की राहत सामग्री देने की मांग

इधर इस सदमे को लेकर अभी घाव भरे नहीं थे कि आरोपी द्वारा किये जा रहे प्रताड़ना से वर्तमान में सुभाषटिन टुडू का परिवार काफी डरा सहमा है उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सताए जा रही है. दरअसल निवस्त्र कर गांव में घुमाने के इस मामले में पुलिस ने जिस नामजद को जेल भेजा था उसमें महेश्वर टुडू के परिवार के लोग भी शामिल हैं उनके परिवार के जेल जाने पर महेश्वर टुडू हथियार लेकर प्रतिदिन पीड़ित परिवार के घर आकर जान से मारने की धमकी दे रहा है. इस वजह से पीड़ित परिवार पूरी तरह से डरा सहमा है. आज इस परिवार के पास न कोई रहने के लायक घर है. न खाने को अन्न और न ही पहनने को कपड़े. आज यह परिवार दाने -दाने का मोहताज हो गया है. इस बात को लेकर उन्होंने पाकुड़ डीसी और पाकुड़ एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित परिवार ने अपनी दयनीय स्थिति को बताते हुए पुनर्वास के लिए पीएम आवास सहित राशन, ठंड के कपड़े की मांग की है.

इधर इस मामले में पाकुड़ के एसपी एच पी जनार्दन और डीसी वरुण रंजन ने गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा के देने के साथ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है. प्रशासन ने पीड़ित को सरकार के पुनर्वास नीति के तहत हर संभव मदद देने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand Board Exams 2022: झारखंड मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं होंगी OMR शीट पर, इस तारीख तक रिलीज होगा परीक्षा शेड्यूल

Jharkhand News: झारखंड में बिजली कटौती होगी बंद, शनिवार से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget