एक्सप्लोरर

Jharkhand News: 'माही मार रहा है....!' रांची में एक हफ्ते में दूसरी बार टूटा धोनी का यादगार रिकॉर्ड

Mahendra Singh Dhoni: ‘माही मार रहा है’ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बारे में यह मुहावरा रांची के स्कूली टूर्नामेंट में उनकी जिस यादगार पारी के बाद गढ़ा गया था, उसका रिकॉर्ड टूट गया है.

Ranchi News: ‘माही मार रहा है’ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बारे में यह मुहावरा रांची के स्कूली टूर्नामेंट में उनकी जिस यादगार पारी के बाद गढ़ा गया था, उसका रिकॉर्ड टूट गया है. वह भी एक हफ्ते में दूसरी बार. 17 नवंबर को रंजीत एवं प्रखर और इसके बाद 22 नवंबर को तीर्थ एवं मनीष नाम के किशोर क्रिकेटरों की जोड़ियों ने धोनी और उनके पार्टनर शब्बीर का रांची के मैदान पर बनाया गया 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

दरअसल, धोनी ने क्रिकेटर के तौर पर पहली बार लोगों का ध्यान 1995 में तब खींचा था, जब उन्होंने इंटर स्कूल टूर्नामेंट में अपने साथी शब्बीर हुसैन के साथ मिलकर ओपनिंग करते हुए 25 ओवरों में रिकॉर्ड 376 रनों की नाबाद साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था. यह साझेदारी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज की गई थी. धोनी ने उस मैच में 213 रन और उनके पार्टनर शब्बीर ने 156 रन बनाए थे. धोनी और शब्बीर ने जेवीएम श्यामली स्कूल की ओर से खेलते हुए उस मैच में केंद्रीय विद्यालय हिनू की टीम को बुरी तरह हराया था.

अब रांची में जिला स्तरीय क्रिकेट में रंजीत साव एवं प्रखर यादव नामक किशोर क्रिकेटरों की जोड़ी ने अंडर 14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले विकेट के लिए 459 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया. ये दोनों रांची के बालगोविंद स्कूल में आठवीं कक्षा के स्टूडेंट हैं. दोनों ने 17 नवंबर को हुए मैच में साईं धुर्वा की ओर से विजडम एकेडमी नामक टीम के खिलाफ खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया. रणजीत साव 207 और प्रखर यादव 203 रन बनाकर नाबाद रहे.

22 नवंबर को यह रिकॉर्ड एक बार फिर ध्वस्त हुआ. इस बार साईं ब्लू नामक टीम की ओर से खेलते हुए तीर्थ और मनीष ने गोस्वामी सीए (बी) नामक टीम के खिलाफ 460 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया. मनीष ने 241 और तीर्थ ने 219 रनों की पारी खेली.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget