एक्सप्लोरर

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम से 3 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले से से तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए है.

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में लोकसभा चुनाव के पहले चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गोईलकेरा थाना क्षेत्र से तीन भाकपा माओवादी सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने इसकी जानकारी दी है. माओवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डम्प से बरामद किया गया है. वहीं बरामद विस्फोटको को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्तों से नष्ट करवा दिया गया है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई माओवादियों की गिरफ्तारी
एसपी आशुतोष शेखर के अनुसार, 15 मार्च को सूचना मिली कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गांव रेला पराल, रायरोवा के आस-पास के जंगलों में भाकपा माओवादी घूम रहे है. जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त दल बनाकर सर्च ऑपरेशन में लगाया गया. इस सर्च ऑपरेशन के दौरान 16 मार्च को गांव रेला पराल एवं रायरोवा के समीप पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में घूम रहे नक्सली दस्ते के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही उनकी निशानदेही पर हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए.

माओवादियों की हुई पहचान
पुलिस की गिरफ्त में आए भाकपा माओवादियों की पहचान 30 वर्षीय रोहित पदम पिड़िया थाना गंगालुर जिला बिजापुर छत्तीसगढ़, 20 वर्षीय युलिप जोजो बिन्जु थाना आनंदपुर जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, 32 वर्षीय बासु बाहंदा मरांगपोंगा थाना छोटानागरा जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के रूप में हुई है. इन तीनों माओवादी के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज है.

पुलिस, कोबरा और CRPF की टीमें लगातार चला रही है अभियान
जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए घूम रहे है. नक्सलियों की तलाश में चाईबासा पुलिस, कोबरा,झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार सर्च ऑपरेशन में लगा है.

यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A की रैली में कल्पना सोरेन का भाषण, कहा- 'हेमंत सोरेन भले ही जेल में लेकिन...'

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget