एक्सप्लोरर

Jharkhand: धनबाद में मूक-बधिर महिला से रेप, भीड़ ने आरोपी के घर में लगा दी आग, गिरफ्तारी की मांग 

Jharkhand News: धनबाद पुलिस के अधिकारी के मुताबिक मूक-बधिर महिला से रेप (Rape) का आरोपी फरार है. पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. 

Jharkhand Crime News: झारखंड के धनबाद से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. घटना यह है कि धनबाद जिले में एक व्यक्ति ने मूक-बधिर महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर को आग लगा दी. 

धनबाद पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रविवार शाम को महिला को कथित तौर पर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. 

सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया, ‘‘आरोपी ने मूक-बधिर महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया. इसके बाद सोमवार की सुबह पीड़ित महिला को छोड़ दिया. पीड़िता ने अपने माता-पिता को सांकेतिक भाषा में पूरी घटना बताई. इसके बाद परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.’’ 

आरोपी को गिरफ्तार करे पुलिस 

पीड़ित के परिजनों ने थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने रविवार देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा. सोमवार सुबह इस खबर के फैलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर का घेराव कर लिया और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. धनबाद पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया. पीड़ित के परिजन और स्थानीय लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं. 

नाराज भीड़ ने आरोपी के घर में लगा दी आग 

धनबाद पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार रात को भीड़ जमा हो गई और आरोपी के घर में आग लगा दी. जब पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची तो घर जलकर राख हो चुका था. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.’’ फिलहाल, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.  

Jharkhand: BJP ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, बाबूलाल मरांडी बोले, 'अपराधियों का मनोबल बढ़ा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget