एक्सप्लोरर

Mandar Bypoll 2022: मांडर उपचुनाव पर तीसरी आंख से भी रखी जाएगी नजर, 23 जून को होगा मतदान 26 को आएगा परिणाम

Ranchi News: 23 जून को मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय किया गया है और 26 जून को इसका परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा. तारीख तय हो जाने के बाद चुनाव आयोग ने पूरी तरह से कमर कस ली है. 

Jharkhand Mandar By Election: मांडर विधानसभा उपचुनाव (Mandar By Election) को लेकर झारखंड (Jharkhand) में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. दरअसल, मांडर के कांग्रेस (Congress) विधायक बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है. अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उन्हें सीबीआई (CBI) की स्पेशल कोर्ट ने 28 मार्च को दोषी पाया था जिसके बाद उन्हें 3 साल की सजा सुनाई गई थी और 3 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था. इसके बाद बंधु तिर्की की विधायकी समाप्त कर दी गई थी. विधायकी समाप्त होने के साथ ही मांडर विधानसभा सीट 28 मार्च को खाली हो गई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव होना तय किया गया था. 

तीसरी नजर से होगी पहरेदारी
23 जून को मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय किया गया है और 26 जून को इसका परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा. तारीख तय हो जाने के बाद चुनाव आयोग ने पूरी तरह से कमर कस ली है. मांडर विधानसभा उपचुनाव में चिन्हित मतदान केंद्रों पर तीसरी आंख से भी नजर रखी जाएगी. इन मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और सुरक्षा को देखते हुए महिला कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने मांडर विधानसभा उपचुनाव के दौरान क्रिटिकल और बेलनरेबल मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया है. एक सीसीटीवी कैमरा मतदान केंद्र के अंदर और दूसरा सीसीटीवी कैमरा मतदान केंद्र के बाहर लगाया जाएगा.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुधवार को अपने कार्यालय में मांडर उपचुनाव से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक के दौरान पुलिस, इनकम टैक्स, उत्पाद विभाग और अन्य संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों को समन्वय के साथ उपचुनाव के दौरान कार्य करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अधिकारियों को अपनी गतिविधि बढ़ाने और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है. बैठक के दौरान बताया गया कि पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है जो चुनाव के दौरान अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव के दौरान अवैध ढंग से पैसे के लेनदेन पर नजर रखने को भी कहा है.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: रांची में नामी व्यवसायियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने मारा छापा, जारी है जांच 

Crime News: दोस्तों ने रेता गला, 6 महीने बाद कोमा से बाहर आया युवक तो खुली दरिंदगी की दास्तां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget