एक्सप्लोरर

Jharkhand: हत्या के मामले में आरोपी शख्स ने थाने में की खुदकुशी, दिए गए मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश

Pakur News: झारखंड के पाकुड़ में एक शख्स नें थाने में खुदकुशी कर ली. आत्महत्या करने वाला शख्स हत्या के एक मामले में आरोपी था. मामले की मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश दिए गए हैं.

Jharkhand Man Suicide In Police Station Pakur: झारखंड (Jharkhand) के पाकुड़ (Pakur) नगर थाना के हवालात में बंद हत्या के एक मामले में आरोपी अब्दुल बारीक (39) ने बुधवार तड़के कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मामले के मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश दिए गए हैं. पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने न्यूज एजेंसी को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 20 जून को शाहिद आलम ने एक शख्स युसूफ शेख के खिलाफ अपने बेटे सज्जाद उर्फ सोनू को अगवा कर उसकी हत्या (Murder) करने का मामला दर्ज कराया था. जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता चला कि इसमें अभियुक्त यूसुफ शेख का भाई अब्दुल बारीक (Abdul Barik) भी शामिल था.

फांसी लगाकर की आत्महत्या
अजीत कुमार विमल (Ajit Kumar Vimal) ने बताया कि मंगलवार अब्दुल बारीक को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ में उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली थी. इसके बाद उसे कानून के तहत हवालात में रखा गया था. उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के अब्दुल बारीक ने अपनी कमीज से हवालात के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. मामले की मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश दिए गए हैं.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं 
ये पहला मामला नहीं है जब थाने में बंद आरोपी ने आत्महत्या की है. इससे पहले भी पाकुड़ के हिरणपुर थाने में हवालात में बंद एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. परिजनों ने इस मामले में जांच की मांग की थी. खुदकुशी करने वाले शख्स का नाम हांसदा था जो हिरणपुर थाना क्षेत्र के धनबाद गांव का रहने वाला था. पुलिस ने उसे उसकी ससुराल नगर थाना क्षेत्र के किताझोर से गिरफ्तार किया था. 
    
ये भी पढ़ें:

Jharkhand: मुस्लिम समाज के दबाव पर स्कूल में प्रार्थना बदलने से बढ़ा सियासी बवाल, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Jharkhand: सेक्सुअल हरासमेंट केस में खूंटी के SDM रियाज अहमद को भेजा गया जेल, IIT की छात्रा ने लगाया था ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget