एक्सप्लोरर

Jharkhand में विकास की गति को रफ्तार देंगे ये प्रोजेक्ट, लगभग 5 हजार करोड़ की आएगी लागत

Jharkhand News: करीब 5 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले एक्सप्रेस-वे झारखंड के विकास को रफ्तार देंगे.  ये प्रोजेक्ट भारत सरकार की तरफ से पूरे किए जाएंगे. 

Expressway in Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) में विकास की गति को तेज करने के लिए नए एक्सप्रेस-वे (Expressway) का निर्माण होगा. ये प्रोजेक्ट भारत सरकार की तरफ से पूरे किए जाएंगे. पहला ओडिशा के संबलपुर से रांची (Ranchi) तक एक्सप्रेस-वे बनेगा और इसकी कुल लंबाई 146.2 किलोमीटर होगी. छत्तीसगढ़ के रायपुर से गुमला-रांची होते हुए धनबाद (Dhanbad) तक सड़क बनाने की योजना है. ये  एक्सप्रेस-वे ओरमांझी से गोला होते हुए बोकारो (Bokaro) तक जाएगा. इसकी लंबाई करीब 700 किलोमीटर होगी. इसके अतिरिक्त रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे भी बनेगा जो बिहार (Bihar) से झारखंड में प्रवेश कर पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक जाएगा.

विकास को मिलेगी रफ्तार 
लगभग 5 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले एक्सप्रेस-वे झारखंड के विकास को रफ्तार देंगे. कोलकाता मुंबई, भुवनेश्वर, रायपुर जैसे महानगरों और व्यावसायिक-औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बिलासपुर, पारादीप, संबलपुर सहित कई शहरों से रांची एवं राज्य के कई शहरों की दूरी कम हो जाएगी. रांची से कोलकाता के बीच की दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जाएगी.

झारखंड को मिलेगा नया आयाम 
भारत सरकार की तरफ से मिली जानकारी के हवाले से प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड की कनेक्टिविटी को नया आयाम देने वाली ये सड़क परियोजनाएं ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के रूप में तैयार होंगी. इसके तहत फोर लेन सड़कें बनेंगी. संबलपुर से रांची तक की ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट की लंबाई 146.2 किलोमीटर है. ये एक्सप्रेस-वे ओडिशा के लिट्टीबेड़ा से शुरू होगी जो झारखंड के खूंटी जिला होते हुए रांची के आउटर रिंग रोड में आकर मिलेगी. इस सड़क को फोर और छह लेन बनाने की योजना है. 

ग्रीन फील्ड में किया जा रहा है शामिल 
भारत सरकार के भारत माला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर से गुमला-रांची होते हुए धनबाद तक बनने वाली सड़क  को ग्रीन फील्ड में शामिल किया जा रहा है. ओरमांझी से गोला होते हुए बोकारो तक के लिए जाने वाली फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य 2 चरणों में किया जाएगा. पहले फेज में ओरमांझी से गोला और दूसरे चरण में गोला से बोकारो तक सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क में गोला के पहले एक टोल प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा. झारखंड को तीसरा एक्सप्रेस-वे भी मिल रहा है. ये बिहार के रक्सौल से हल्दिया तक जाएगा. जून 2022 में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: रांची के ओरमांझी में 4 कपड़ा उत्पादक कंपनियां शुरू, 2000 लोगों को मिला रोजगार

सीएम सोरेन बोले- दी गई जमीनों का इस्तेमाल करें उद्योग घराने, इन्हीं पर टिकी हैं विकास की उम्मीदें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
झारखंड HC ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया ₹10000 का जुर्माना लगाया, जानें वजह
झारखंड HC ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया ₹10000 का जुर्माना लगाया, जानें वजह

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget