एक्सप्लोरर

Ranchi Lady Cop Murder: पशु तस्करों ने महिला दारोगा को रौंद कर मार डाला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कही बड़ी बात

Ranchi Female Cop Murder: रांची में पशु तस्करों की वैन ने महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) को रौंद डाला. मामले में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ये सुनियोजित साजिश लग रही है.

Arjun Munda Reaction over Ranchi Female Cop Murder: हरियाणा (Haryana) में डीएसपी (DSP) को कुचलकर मार डालने की घटना के बाद रांची (Ranchi) के तुपुदाना में भी पशु तस्करों की गाड़ी ने महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) को रौंद डाला है. घटना में महिला दारोगा की मौत (Death) हो गई है. वारदात बुधवार तड़के 3 बजे की है. इसे लेकर जहां पुलिस महकमे में हड़कंप है, वहीं विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा है कि, ये एक सुनियोजित साजिश लग रही है. 

'सुनियोजित साजिश लग रही है' 
अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा है कि, ''आज रांची के तुपुदाना थाने में पदस्थापित दारोगा संध्या टोपनो के ऊपर वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वैन चढ़ाए जाने से उनकी मृत्यु हो गई. यह एक सुनियोजित साजिश लग रही है. प्रशासन इस मामले में गंभीरता दिखाए. संध्या जी के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. विनम्र श्रद्धांजलि.''

ड्राइवर गिरफ्तार, वैन जब्त 
गौरतलब है कि, झारखंड पुलिस की 2018 बैच की दारोगा संध्या पुलिस टीम के साथ गाड़ियों की चेकिंग के लिए रांची-खूंटी रोड पर हुलहुंडू के पास तैनात थीं. पशुओं से लदी एक बोलेरो पिकअप वैन को उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए महिला दारोगा को रौंद डाला. रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि महिला दारोगा को कुचलने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वैन को भी जब्त कर लिया गया है. 

'बेटी अपराधियों की शिकार हो गई'
मामले को लेकर बीजेपी नेता रघुवर दास (Raghubar Das) ने ट्वीट कर कहा कि, ''झारखंड की एक और बेटी हिम्मतवाले अपराधियों की शिकार हो गई. यह बहुत ही दुखद और शर्मनाक है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि राज्य में अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं. रूपा तिर्की मामले की तरह संध्या टोपनो जी की हत्या भी कहीं रहस्य बन कर न रह जाए?''

आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है?
बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने भी मामले को लेकर ट्वीट कर कहा है कि, ''झारखंड में अपराधियों की हिम्मत अपने चरम पर है. आज जिस प्रकार गौ तस्करों ने राज्य की राजधानी रांची में महिला दारोगा संध्या टोपनो की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी, उससे तो यही लगता है कि प्रतिबंधों के बावजूद गौ तस्करी का बड़ा गिरोह काम कर रहा है, जिसके लिए एक पुलिस पदाधिकारी की हत्या भी कोई बड़ी बात नहीं. जब राज्य में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है? भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने के चक्कर में आज झारखंड की क्या दुर्दशा हो गई, अब किसी से छिपी नहीं है. इन गिरोहों के सरगनाओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें @JharkhandPolice''

ये भी पढ़ें: 

Lady Cop Murder: Jharkhand में महिला दारोगा को वैन ने कुचला, BJP नेता बोले- 'राज्य की क्या दुर्दशा हो गई है'

Ranchi SI Murdered: रांची में नूंह जैसी घटना! गाड़ियों की चेकिंग कर रही महिला दरोगा को पिकअप से रौंदा, मौके पर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget