एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड विधानसभा के बाहर JMM विधायकों का प्रदर्शन, बैद्यनाथ राम बोले- ‘BJP कर रही...’

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बाहर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर झारखंड के साथ सौतेले व्यवहार करने का आरोप लगाया.

Jharkhand Latest News: झारखंड के विधायकों ने रांची में विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी झारखंड के प्रति हमेशा सौतेला व्यवहार कर रही है. क्योंकि, यहां गैर-बीजेपी सरकार सत्ता में है. गैर बीजेपी सरकार होने की वजह से हमेशा से इसको अनदेखा किया जा रहा है. यहां तक की झारखंड को (बजट में) विकास कार्यों को करवाने के लिए राशि भी नहीं दी जा रही है. इस सौतेले व्यवहार को लेकर हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

एक और सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि अंतराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा का दायित्व भारत सरकार पर है. केवल राज्य के जिम्मे इसे सौंप देना उचित नहीं है. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि भारत सरकार का बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स क्या कर रहा है. उसको देखना चाहिए कि घुसपैठ नहीं हो. 

विधानसभा में गूंजा बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को भी उठाया. इसके साथ ही पाकुड़ में लाठीचार्ज पर सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को जल्दी से जल्दी चिन्हित किया जाना चाहिए. विधानसभा के बाहर भी बीजेपी विधायकों ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरा. दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला. 

इससे पहले बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर भी जोरदार हंगामा किया. विधानसभा में जैसे ही मानसून सत्र की कार्रवाई शुरू हुई बीजेपी के विधायक वेल में जा घुसे. विधानसभा स्पीकर की तरफ से उन्हें बार-बार अपनी जगह पर बैठ जाने का आग्रह किया गया, लेकिन वे नहीं मानें. बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार का ये अंतिम विधानसभा में सत्र है. इसमें जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक बोलीं- 'प्रवासी बिहारियों की वजह से...',  खड़ा हुआ हंगामा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget