एक्सप्लोरर

Jharkhand: CM सोरेन से मिले JDU प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव में विरोधी दलों को एक मंच पर लाने की कवायद तेज

Ranchi: हेमंत सोरेन पिछले दिनों दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे. इसके बाद रांची में सीएम आवास पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार से राज्यसभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने गुरुवार को मुलाकात की. मिली जानकारी  के अनुसार बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 में विपक्षी एकता पर चर्चा हुई. सीएम सोरेन से मुलाकात के दौरान जदयू प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार व प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी विरोधी दलों को एक मंच पर लाने की कवायद चल रही है.

इस मुहिम में झामुमो भी विपक्ष का साथ देगा और जल्द ही नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से उनकी औपचारिक मुलाकात होगी. हालांकि, सीएमओ की ओर से इस बैठक को शिष्टाचार भेंट बताया गया है. वहीं प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात सार्थक रही. प्रदेश के विकास और जनहित के विषयों को लेकर लंबी चर्चा हुई. पलायन, विस्थापन और सीएनटी पर भी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से आगे प्रदेश के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही.

इन नेताओं से भी मिले थे सोरेन
गौरतलब है कि, हेमंत सोरेन पिछले दिनों दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे. इसके बाद रांची में सीएम आवास पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. इस बीच मुख्यमंत्री से जब इस मुलाकात और नीतीश कुमार के साथ भविष्य की रणनीतियों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम भी इंसान हैं. एक ही साथ सबसे मुलाकात कर पाना संभव नहीं होता है. हालांकि, मिशन-2024 के तहत बीजेपी को रोकने के लिए सभी विपक्षी दलों का साथ आना जरूरी है. गौरतलब है कि इससे पहले तेलांगना के मुख्यमंत्री केसीआर और हेमंत सोरेन की मुलाकात हो चुकी है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के रांची दौरे के समय भी मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की थी.

Jharkhand Naxalite: छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, जंगल में इस वारदात को किया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget