एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी बनीं झारखंड सरकार में मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Jharkhand: झारखंड के टाइगर कहे जाने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को आज राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा 2024 की तैयारियों के बीच झारखंड में झामुमो (JMM) ने बड़ा दांव खेला है. दरअसल, दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) की पत्नी बेबी देवी (Baby Devi) ने आज झारखंड कैबिनेट में 11वें मंत्री के रूप में शपथ ली. उन्हें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य मंत्री और विधायक मौजूद रहे. बता दें कि पिछले दिनों सरकार ने राजभवन को शपथ ग्रहण कराने की सूचना दी थी, उससे पहले बेबी देवी ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से उनके मोरहाबादी स्थित आवास में मुलाकात की थी.

वहीं तब से कयास लगाया जा रहा था कि, बेबी देवी को हेमंत कैबिनेट में शामिल किया जाएगा. इस सरकार में विधायक बनने से पहले मंत्रिपद की शपथ लेने वालीं बेबी देवी दूसरी मंत्री हैं. वहीं बेबी देवी ने शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, पार्टी और राज्य के विकास के लिए जो भी कदम उठाना पड़े उसके लिए वो पीछे नहीं हटेंगी. वह अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में सदैव तर्पर रहेंगी. उन्होंने आगे कहा कि, वो अपने पति के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम करती रहेंगी. बता दें कि, कम पढ़ी लिखी होने की वजह से बेबी देवी को शपथ ग्रहण करते हुए थोड़ी समस्या भी हुई. बता दें कि, घर से निकलने के बाद मंत्री बेबी देवी ने रजरप्पा स्तिथ मां छिन्मस्तिका के मंदिर में पूजा अर्चना की. साथ ही अपने पति जगरनाथ महतो की फोटो पर माल्यार्पण किया और प्रार्थना की. 

अप्रैल महीने से खाली है पद

चेन्नई में इलाज के दौरान शिक्षा और उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो का निधन छह अप्रैल को हुआ था. जगरनाथ महतो डूमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे. उनके निधन के बाद 90 दिनों से डूमरी विधानसभा चुनाव और मंत्री पद के शपथ को लेकर कयास चल रहे थे. पहले जगरनाथ महतो के बेटे अखिलेश महतो के चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी, लेकिन उम्र कम होने की वजह से कई तरह की अटकलें लगायी जा रही थी. अब तमाम अटकलों पर विराम लग गया है. वहीं इससे पहले जगरनाथ महतो की पत्नी जून में जेएमएम सुप्रीमों शिबू सोरेन से मुलाकात की थी. सीएम हेमंत सोरेन से भी उन्होंने मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget