एक्सप्लोरर

झारखंड में 2 दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी, इस वजह से हेमंत सोरेन सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Jharkhand Internet Ban: झारखंड में 21-22 सितंबर को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर, सरकार ने सुबह 8.00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी है.

Jharkhand Internet Suspended: झारखंड में 21 और 22 सितंबर को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के तहत झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय सयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है. ऐसे में सरकार ने कई सावधानियां बरती है, क्योंकि कई बार पेपर लीक का मामला सामने आ चुका है और सरकार की किरकिरी भी हो चुकी है. ऐसे में हेमंत सोरेन की सरकार ने एक अहम फैसला ले लिया है.

परीक्षा को देखते हुए 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से लेकर 1:30 बजे तक पूरे झारखंड में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. गृह विभाग ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

अब सरकार कसेगी मुन्ना भाई पर लगाम

पूर्व में हुई पेपर लीक के मामलों में देखा गया है कि ज्यादातर पेपर लीक की घटना व्हाट्सएप के जरिए की जाती है. गिरोह के लोग एक संगठन बनाकर इस घटना को अंजाम देते हैं. पहले की गई पेपर लीक की घटना की जांच अभी भी चल ही रही है. ऐसे में सरकार पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है, पेपर लीक मामले में अभियर्थियों में गुस्सा भी साफ दिखाई दे रहा था.

'कोताही बर्दाश्त नहीं होगी'- सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड सरकार ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि एग्जाम में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, "वरीय अधिकारियों से वार्ता कर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय (JSSC CGL) परीक्षा के तैयारियों के संबंध में जानकारी ली एवं उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए. किसी भी सूरत में किसी भी तरह की कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी परीक्षार्थियों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएं."

यह भी पढ़ें: कैंसर से जंग हार गए पत्रकार रवि प्रकाश, CM हेमंत सोरेन बोले- 'जिंदादिल इंसान अमर रहते हैं'

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमुई कांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दौड़ाकर मारी गोली
जमुई कांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दौड़ाकर मारी गोली
'FIR में मेरा भी नाम जोड़ लें...', अभिजीत दीपके और सौरव दास ने ऐसा क्यों कहा?
'FIR में मेरा भी नाम जोड़ लें...', अभिजीत दीपके और सौरव दास ने ऐसा क्यों कहा?
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, जापान के खिलाफ 'गोल्डन डक' का हुए शिकार
अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, जापान के खिलाफ 'गोल्डन डक' का हुए शिकार

वीडियोज

SUDAN GOLD MINE COLLAPSE: सूडान में फिर ढही सोने की खदान! 11 मजदूरों की मौत, कई जिंदगियां दबीं!
आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जमुई कांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दौड़ाकर मारी गोली
जमुई कांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दौड़ाकर मारी गोली
'FIR में मेरा भी नाम जोड़ लें...', अभिजीत दीपके और सौरव दास ने ऐसा क्यों कहा?
'FIR में मेरा भी नाम जोड़ लें...', अभिजीत दीपके और सौरव दास ने ऐसा क्यों कहा?
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, जापान के खिलाफ 'गोल्डन डक' का हुए शिकार
अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, जापान के खिलाफ 'गोल्डन डक' का हुए शिकार
कैसे करते हैं 'भूत जोलोकिया' मिर्च की खेती, तीखेपन में गिनीज बुक में दर्ज है नाम
कैसे करते हैं 'भूत जोलोकिया' मिर्च की खेती, तीखेपन में गिनीज बुक में दर्ज है नाम
'मैं मुस्लिम हूं, महिला हूं, मुझे तो प्रताड़ना...', इकरा हसन का बड़ा बयान
'मैं मुस्लिम हूं, महिला हूं, मुझे तो प्रताड़ना...', इकरा हसन का बड़ा बयान
UPI की देख रेख करने वाले NPCI ने पहली बार दिया चार्ज और GST पर बयान
UPI की देख रेख करने वाले NPCI ने पहली बार दिया चार्ज और GST पर बयान
80 साल की बूढ़ी आंखों ने पहली बार देखा प्लेन, बेटे ने सच किया पिता का सपना
80 साल की बूढ़ी आंखों ने पहली बार देखा प्लेन, बेटे ने सच किया पिता का सपना
Embed widget