एक्सप्लोरर

कैंसर से जंग हार गए पत्रकार रवि प्रकाश, CM हेमंत सोरेन बोले- 'जिंदादिल इंसान अमर रहते हैं'

Journalist Ravi Prakash Death: पत्रकार रवि प्रकाश को अमेरिका में पेशेंट एडवोकेसी अवार्ड से इसी महीने सम्मानित किया गया था.

Hemant Soren On Journalist Ravi Prakash Death: कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पत्रकार रवि प्रकाश का निधन हो गया. लंग कैंसर से लड़ते हुए रवि जिंदगी की जंग हार गए. वहीं उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दुख जताया. सीएम सोरेन ने कहा कि जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं. आप बहुत याद आएंगे रवि भाई. 

कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में रवि प्रकाश सोशल मीडिया पर लगातार लिख रहे थे और अनुभव लोगों के साथ शेयर कर रहे थे. सोशल मीडिया 'एक्स' पर उनका आखिरी पोस्ट 18 सितंबर का है. इसमें उन्होंने लिखा था, "कैंसर की राह थोड़ी कठिन होती जा रही है. रात कष्टप्रद थी. सुबह क्रूर थी. डॉक्टर परिस्थितियों को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. ऑक्सीजन सपोर्ट से थोड़ी राहत मिली है. आगे देखते हैं."

इसी महीने अमेरिका में मिला था अवॉर्ड
अमेरिका की इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लंग कैंसर नाम की संस्था ने उन्हें 8 सितंबर को सम्मान से नवाजा था. ये संस्था लंग कैंसर की बीमारी का अध्ययन करती है और उन्हें अवार्ड देती है जो अपने देश में मरीजों की आवाज बनते हैं.

वहीं अवॉर्ड मिलने पर रवि प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, "मेहरबानों, क़द्रदानों, दोस्तों, आखिर वो घड़ी आ गई, जिसका मुझे लंबे वक्त से इंतज़ार था. मेरे डॉक्टर्स के इलाज की बदौलत मैं अमेरिका पहुंचा और IASLC ने मुझे इस साल का पेशेंट एडवोकेट एडुकेशन अवार्ड दे दिया. सैन डियेगो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वर्ल्ड लंग कैंसर कांफ्रेंस में यह पुरस्कार IASLC के अध्यक्ष डॉ पॉल वैन और सीईओ करेन कैली की मौजूदगी में दिया गया."

साल 2021 में कैंसर का शिकार हुए थे रवि 
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 की शुरुआत में रवि प्रकाश को ये पता चला था कि उन्हें लंग कैंसर जैसी घातक बीमारी ने जकड़ लिया है. जब उन्हें इस बीमारी का पता चला तब वे कैंसर की चौथे स्टेज पर थे. वहीं इसके बाद लंग्स का कैंसर उनके दिमाग तक पहुंच गया था. इसके बाद रवि प्रकाश का मुंबई के टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट में अपना लंबे समय तक इलाज करवाया. वहीं अब इस जानलेवा बीमारी से जंग लड़ते लड़ते रवि ने इस दुनिया को शुक्रवार (20 सितंबर) को अलविदा कह दिया.

ये भी पढ़ें

Ritika Tirkey: कौन हैं रितिका तिर्की? जो बनीं वंदे भारत चलाने वाली पहली महिला आदिवासी लोको पायलट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget