एक्सप्लोरर

Jharkhand: IAS राजीव एक्का मामले में जांच शुरू, बाबूलाल मरांडी से आयोग ने मांगा वायरल वीडियो से संबंधित सबूत

Ranchi: आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी है. शुक्रवार को आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से साक्ष्य मांगा है.

Jharkahnd News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के वायरल वीडियो की जांच के लिए गठित आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) से सबूत मांगा है. मरांडी को नोटिस भेजकर आयोग ने वायरल वीडियो से संबंधित सभी सबूत उपलब्ध कराने के लिए कहा है. आयोग ने राजीव अरुण एक्का को भी नोटिस दिया है. एक्का से 15 जून तक वायरल वीडियो से संबंधित जानकारी मांगी गयी है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, मरांडी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव का एक वीडियो जारी किया था. वीडियो में एक्का किसी के निजी ऑफिस में बैठ कर सरकारी फाइलों का निबटारा कर रहे थे. ऑफिस विशाल चौधरी नाम के व्यक्ति का बताया गया था. वायरल वीडियो में पीछे से रुपये के लेन-देन की बात भी सुनायी दे रही थी. इसके बाद राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद से हटाते हुए उनका तबादला पंचायती राज सचिव के रूप में कर दिया था. साथ ही मामले की जांच के लिए झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोग गठित किया था.

बता दें कि, आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी है. शुक्रवार को आयोग ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से साक्ष्य मांगा, वहीं एक्का से 15 जून तक वायरल वीडियो से संबंधित जानकारी मांगी गयी है. आयोग ने सार्वजनिक आयोग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर मामले में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई जानकारी रखनेवाले लोगों से सामने आकर सहयोग करने का आग्रह किया है. 

आयोग ने की ये अपील
आयोग के सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि, महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए राजीव अरुण एक्का ने कथित तौर पर अनधिकृत रूप से कुछ आधिकारिक दस्तावेजों पर अनधिकृत व्यक्ति की कथित उपस्थिति में हस्ताक्षर किये. ऐसे में कोई भी व्यक्ति जो इसकी जानकारी रखता हो, 15 जून तक आयोग के पते पर लिखित सूचना दे सकता है. सूचना रांची में कांके रोड स्थित आबकारी भवन के दूसरे तल पर कमरा नंबर 215 पर हाथो-हाथ या डाक से दी जा सकती है, जरूरत पड़ने पर आयोग सूचना उपलब्ध कराने वाले को गवाह के तौर पर उपस्थित होने के लिए बुला सकता है.

यह भी पढ़ें: Naxalite Encounter: झारखंड के गुमला में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget