एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में अब तक क्यों नहीं हुआ निकाय चुनाव? HC ने सोरेन सरकार से किया जवाब तलब

Ranchi: कोर्ट को बताया गया कि सरकार ने चुनाव को निलंबित रखते हुए पार्षदों के अधिकार निगम के अधिकारियों को दे दिए हैं, जो गलत हैं. समय पर चुनाव न हो पाने पर पार्षदों को अवधि विस्तार दिया जाना चाहिए.

Jharkhand News: झारखंड में नगर निकायों का चुनाव समय से नहीं कराए जाने पर हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार से जवाब मांगा है. जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने सरकार को यह बताने के लिए कहा है कि, कार्यकाल पूरा होने के पहले चुनाव क्यों नहीं कराया गया? अदालत ने कहा कि जब पार्षदों के अधिकार नगर निगम के अधिकारियों को दिए जा सकते हैं, तो पार्षदों का अवधि विस्तार क्यों नहीं किया गया. अदालत ने सरकार से सभी बिंदुओं पर 27 जून से पहले जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

बता दें कि, नगर निकायों का चुनाव जल्द कराने के लिए निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो, अरुण झा और अन्य ने याचिका दायर की है. पार्षदों की ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता विनोद सिंह ने कोर्ट को बताया कि, प्रतिनिधियों के कार्यकाल समाप्त होने के पहले ही चुनाव कराने का प्रावधान है, लेकिन झारखंड सरकार ने कार्यकाल बीत जाने के बाद भी अब तक चुनाव नहीं कराया है.

निगम के अधिकारियों को दिए गए अधिकार
अदालत को बताया गया कि सरकार ने चुनाव को निलंबित रखते हुए पार्षदों के अधिकार निगम के अधिकारियों को दे दिए हैं, जो गलत हैं. समय पर चुनाव न हो पाने की स्थिति में पार्षदों को अवधि विस्तार दिया जाना चाहिए. ऐसा कई राज्यों में होता है और यह संवैधानिक व्यवस्था भी है. पंचायत चुनाव समय पर नहीं होने पर सभी जनप्रतिनिधयों को अवधि विस्तार दिया गया था, लेकिन निकायों के मामले में सरकार ने ऐसा नहीं किया है.

आम लोगों का काम हो रहा प्रभावित
नगर निगम में पार्षदों को अवधि विस्तार नहीं दिए जाने से आम लोगों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं. जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत वैसे हर काम में विलंब हो रहा है, जिसमें पार्षदों का अनुमोदन अनिवार्य रहता है. अधिकारी वार्ड के लोगों को चिन्हित नहीं कर सकते हैं. लोगों को काम कराने के लिए नगर निगम का चक्कर लगाना पड़ रहा है और काम में भी विलंब हो रहा है.

कहां पर हुआ कार्यकाल खत्म

1- मेदिनीनगर, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची, आदित्यपुर नगर निगम में बीते अप्रैल में ही कार्यकाल खत्म हो गया था.

2- धनबाद, देवघर और चास नगर निगम का कार्यकाल 2020 में खत्म हुआ.

3- झारखंड में मानगो नया नगर निगम बना है, जहां अभी चुनाव ही नहीं कराए गए हैं.

Jharkhand: कर्नाटक के नतीजों पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी बोले- 'बजरंगबली राहुल गांधी के साथ, 2024 में वे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: टियर गैस पर देवेंद्रनाथ महतो बोले, 'सरकार कायर, कुर्सी हिल सकती है'
रांची: टियर गैस पर देवेंद्रनाथ महतो बोले, 'सरकार कायर, कुर्सी हिल सकती है'
Jharkhand Protest Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे छात्र, यहीं से आते-जाते हैं CM
Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे छात्र, यहीं से आते-जाते हैं CM
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget