एक्सप्लोरर

Jharkhand News: छात्रों का इंतजार खत्म! 15 लाख स्टूडेंट्स को मिलेगी साइकिल, CM सोरेन ने दिए ये निर्देश

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने कैबिनेट बैठक में विशेष रूप से साइकिल वितरण योजना, एकलव्य विद्यालय, छात्रावासों का जीर्णोद्धार, अस्पतालों का संचालन और छात्रवृत्ति योजनाओं की विशेष रुप से समीक्षा की.

Jharkhand News: झारखंड के 15 लाख छात्र-छात्राओं को अब सीधे साइकिल नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें इसके बदले चार हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में दी जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बुधवार को इसके निर्देश दिए. वे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. सरकारी स्कूलों में 8वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तीन साल से साइकिल नहीं मिली है. इसके लिए कई बार टेंडर भी निकाले गए, लेकिन अंतिम रूप से इस पर सहमति नहीं बन सकी. स्थिति यह है कि 2020-21 में आठवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा इस साल मैट्रिक की भी परीक्षा पास कर गए हैं. अब उनके खाते में साइकिल की राशि दी जाएगी.

बता दें कि, आदिवासी, दलितों पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के विकास पर सरकार का विशेष जोर है. ऐसे में इनके लिए संचालित योजनाएं सुचारू तरीके से संचालित होनी चाहिए. सीएम हेमंत सोरेन ने इस बैठक में विशेष रूप से साइकिल वितरण योजना, एकलव्य और आश्रम विद्यालय, छात्रावासों का जीर्णोद्धार, कल्याण अस्पतालों का संचालन और और छात्रवृत्ति योजनाओं की विशेष रुप से समीक्षा की. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से इन योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 15 लाख विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण किया जाना है. यह काफी चुनौतीपूर्ण है. ऐसे में साइकिल की बजाए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से साइकिल के लिए जो राशि दी जाती है, उसे भेजने की योजना पर काम करें. ताकि विद्यार्थियों को तय समय तय समय सीमा में इसका लाभ मिल सके.

सीएम ने राज्य में नए छात्रावास के निर्माण का दिया आदेश
सीएम ने निर्देश दिया है कि छात्रावासों का पूर्ण रूप से जीर्णोद्धार होना चाहिए. जो छात्रावास पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, उसे तोड़कर उसी जगह नए छात्रावास का निर्माण हो. छात्रावासों में रसोईया, चौकीदार और बिजली-पानी और शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से होनी चाहिए . छात्रावास पूरी तरह चकाचक रहे इसे हर हाल में सुनिश्चित करें. जिलों में जितने छात्रावास अवस्थित हैं, उनकी संख्या और वहां रहने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार करें और इन छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए भोजन उपलब्ध कराने के लिए सेंट्रलाइज्ड किचन की व्यवस्था करने संबंधित कार्य योजना बनाई जाए. सीएम ने एकलव्य और आश्रम विद्यालय  को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की तर्ज पर चलाने की दिशा में कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया. इन स्कूलों में शिक्षकों और कर्मियों के पदों पर शत प्रतिशत स्थानीय की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है.

Jharkhand: ईडी ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से की पूछताछ, उग्रवादी नेता ने बताया पैसा कहां किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget