एक्सप्लोरर

Jharkhand: ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 35 श्रमिक, सुरक्षित वापसी के लिए CM ने भारतीय दूतावास से की अपील

36 Jharkhand Labourers Stranded in Tajikistan: राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष (SMCR) ने पुष्टि की कि राज्य के 35 श्रमिक ताजिकिस्तान में फंसे हुए हैं और वह उनके संपर्क में है.

झारखंड सरकार ने मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान (Tajikistan) में भारतीय दूतावास (Indian Embassy) को पत्र लिखकर राज्य के प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. दरअसल, ये लोग पिछले कई महीनों से वहां फंसे हुए हैं. एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

ताजिकिस्तान में फंसे हैं 35 श्रमिक 

 उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के तहत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष (SMCR) ने पुष्टि की कि राज्य के 35 श्रमिक ताजिकिस्तान में फंसे हुए हैं और वह उनके संपर्क में है. एसएमसीआर के जॉनसन टोपनो ने बताया कि श्रम विभाग की ओर से ताजिकिस्तान में भारतीय दूतावास को एक ई-मेल 15 फरवरी को भेजा गया था, जिसमें राज्य के श्रमिकों की वापसी में तेजी लाने का अनुरोध किया गया था. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एक पत्र भी भेजा गया है. 

श्रमिक पिछले वर्ष गए थे ताजिकिस्तान

नियंत्रण कक्ष के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि श्रमिक पिछले साल अक्टूबर और दिसंबर के बीच ताजिकिस्तान के लिए रवाना हुए थे. उन्होंने कहा कि श्रमिकों का मुख्य मुद्दा यह है कि उन्हें उनका वेतन नहीं मिल रहा है और वे अपने मूल स्थान पर लौटना चाहते हैं. हम उनके दावों का सत्यापन कर रहे हैं.

काम कराकर नहीं दी जा रही है सैलरी

मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने बताया कि फंसे हुए मजदूरों ने आरोप लगाया है कि उनके नियोक्ता ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि कंपनी ने उन्हें वहां बिजली ट्रांसमिशन लाइनें बिछाने के काम में लगाया था. लेकिन काम कराने के बाद कंपनी सिर्फ जिंदा रहने के लिए खाना दे रही है. उन्हें पैसा बिल्कुल भी नहीं दिया जा रहा है. 

इन जिलों के रहने वाले हैं मजदूर

उन्होंने बताया कि ये मजदूर हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह जिलों के रहने वाले हैं. इन लोगों को भारत में काम कर रही फर्म के एजेंटों ने अच्छे वेतन का वादा करके पिछले साल मध्य एशियाई ताजिकिस्तान ले गए थे. 

ये भी पढ़ेंः Ramgarh Bypoll: नाक की लड़ाई बना रामगढ़ उपचुनाव, इन दो सियासी परिवारों के बीच मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget