एक्सप्लोरर

Jharkhand News: ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू, सरकार करेगी 10,481 लाख खर्च

Jharkhand Government: सीएम हेमंत सोरेन अभियान के दूसरे चरण के आरंभ के दौरान 2 नवंबर को साहेबगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वे 14 योजनाओं का शिलान्यास और 9 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

Jharkhand Government News: झारखंड सरकार ने दिवाली और छठ पर्व के बाद आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण मंगलवार से प्रारंभ कर दिया है जो 14 नवंबर तक चलेगा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) अभियान के दूसरे चरण के आरंभ के दौरान दो नवंबर को स्वयं साहेबगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

साहेबगंज में मुख्यमंत्री कुल 10,481 लाख रुपये की 14 योजनाओं का शिलान्यास और नौ योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही लाभार्थियों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया जायेगा.

पहले चरण में 21 लाख से अधिक आवेदन मिले

प्रवक्ता ने बताया कि योजना के पहले चरण के अभियान में 21 लाख से अधिक आवेदन विभिन्न शिविरों में प्राप्त हुए जिनमें से 15 लाख से अधिक आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया. शेष आवेदन निष्पादन की प्रक्रिया में हैं. प्रथम चरण के अभियान में सरकार की प्राथमिकता की योजनाओं के लिए 12 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से आठ लाख से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है.

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 नवंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक पूरे राज्य में आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया था.

पिछले साल शुरू हुआ था कार्यक्रम

प्रवक्ता ने बताया कि पिछले वर्ष सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 नवंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक पूरे राज्य में आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसकी सफलता देखते हुए और लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कारगर माध्यम बनाने के उद्देश्य से फिर से अभियान की पुनरावृत्ति आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के माध्यम से हुई है.

अभियान के तहत सरकार की तमाम योजनाओं जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, कंबल वितरण, हरा राशन कार्ड, छात्रवृत्ति योजना जैसी कई लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है.

राज्यपाल ने CM हेमंत के मामले में EC से फिर मांगा ओपिनियन, बोले- झारखंड में फट सकता है 'एटम बम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget