एक्सप्लोरर

Dhanbad: सलोनी देती थी गैंगस्टर के गुर्गों को पनाह, खुला रंगदारी का राज तो पुलिस के उड़ गए होश 

Jharkhand Crime News: गर्लफ्रेंड सलोनी ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया कि वह गैंगस्टर अमन के गुर्गों को पनाह देने का काम करती थी. 

Jharkhand News: झारखंड पुसिल ने एक गैंगस्टर के गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर रंगदारी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. जमशेदपुर पुसिल के मुताबिक गैंगस्टर और आशिक अमन अपने रंगदारी के कारोबार जेल से आपरेट कर रहा था, लेकिन उसके नेटवर्क को पनाह देने का काम गर्लफ्रेंड सलोनी करती थी. इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब जमशेदपुर पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर गैंगस्टर की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सलोनी ने जब रंगदारी के नेटवर्क का खुलासा किया तो पुलिस के भी होश उड़ गए. 

दरअसल, सलोनी अपने आशिक के गुर्गों को पनाह देने और खर्चा-पानी देने का काम करती थी. सलोनी ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया कि उसे गिरोह के सदस्यों को पनाह देने के लिए पैसे झारखंड के जमशेदपुर स्थित घाघीडीह जेल में बंद शूटर और गैंगस्टर अमन सिंह मुहैया कराता था. अमन रंगदारी से वसूली गई रकम अपनी गर्लफ्रेंड बोकारो सेक्टर नौ निवासी सलोनी कुमारी उर्फ सानू सिंह के मौसेरे भाई पवन उर्फ गोलू महतो के खाते में पहुंचाता था. तीन माह पहले भी अमन सिंह ने पवन के बैंक खाते में यूपीआई के जरिए 4 लाख रुपए भिजवाए थे. उसी के कहने पर एक दुकानदार ने पवन के अकाउंट में 1 लाख 20 हजार रुपए ट्रांसफर किया था. 

गर्लफ्रेंड सलोनी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अकाउंट में पैसा आने के बाद एटीएम से निकालकर उसे देता था, जिसे सलोनी गिरोह के लड़कों के खातों में तय रकम डलवाने का काम करती थी. अमन सिंह के कहने पर वह लोयाबाद के विजय सिंह से रुपए लेने के लिए स्कूटी से लोयाबाद पहुंची थी. लोयाबाद में विजय ने उसे 30 हजार रुपए और एक मोबाइल दिया था. 

गैंगस्टर ने किया था शादी का वादा

जमशेदपुर पुलिस ने जब सलोनी से गहराई से पूछताछ की तो उसने बताया कि 17 साल पहले उसके पिता संजय सिंह ने उसकी मां को छोड़ कर दूसरी शादी कर ली थी। मां कबाड़ी की दुकान में काम कर किसी तरह घर चला रही थी। इस बीच उसके बपचन का दोस्त चास निवासी सागर सिंह ने अमन से उसकी दोस्ती कराई. ये दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई. अमन ने गिरोह के सदस्य को पनाह देने क लिए हर माह 5 लाख रुपए देने का वादा किया था। उसने बताया था कि जब वह जेल से बाहर निकलेगा तो उससे शादी कर लेगा। 

अमन को संजय देता था व्यापारियों का नंबर

इस मामले में अमन गिरोह का शूटर और यूपी गोंडा के कांस्टेबल शिव कुमार शुक्ला के पुत्र आशीष शुक्ला उर्फ सत्यम उर्फ प्रिंस ने पुलिस को बताया है कि बरवाअड्डा कुर्मीडीह के राजकुमार साव पर गोली चलाने के लिए उसे झरिया निवासी सुशील सिंह ने 90 हजार रुपए दिए थे। गैंगस्टर अमन के कहने उसने रुपए दिए थे। अशीष के पास से जो पुसिल को पिस्टल मिली, उसी से उसने राजकुमार को गोली मारी थी। आशीष ने पुलिस को बताया कि सुशील सिंह के घर पर रहने वाला संजय सिंह अमन सिंह को धनबाद के व्यापारियों का नंबर देता है। इसके बाद अमन, आशीष रंजन उर्फ छोटू और वैभव फोन कर व्यापारियों से रंगदारी मांगते हैं। इस काम में हजारीबाग का बाबू सिंह भी शूटरों को पनाह देता है।

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
रांची प्रोटेस्ट: छात्रों के प्रदर्शन स्थल की काटी गई बिजली? हेमंत सरकार पर आरोप
रांची प्रोटेस्ट: छात्रों के प्रदर्शन स्थल की काटी गई बिजली? हेमंत सरकार पर आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget