एक्सप्लोरर

'अगर चंपई दा आते हैं तो...', JMM नेता के बीजेपी में जाने की अटकलों पर बोले पूर्व DIG राजीव रंजन

Jharkhand Politics: बीजेपी नेता राजीव रंजन ने चंपई सोरेन को लेकर कहा अगर ये खबर सही है तो हम यही कहेंगे कि बीजेपी देश की ऐसी पार्टी है, जिसमें हर राष्ट्रभक्त को ज्वाइन करना चाहिए.

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन के बीजेपी में जानें की खबरें सुर्खियों में हैं. इस मामले पर लगातार नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस बीच पूर्व डीआईजी और बीजेपी नेता राजीव रंजन सिंह ने भी कहा है कि अगर चंपई दा आते हैं तो इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती है.

बीजेपी नेता राजीव रंजन ने कहा, ''सोशल मीडिया से हमलोगों को भी जानकारी मिली है. वहां पर खबरें चल रही हैं. अगर ये खबर सही है तो हम यही कहेंगे कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है, देश की ऐसी पार्टी है, जिसमें हर राष्ट्रभक्त को ज्वाइन करना चाहिए. चाहे वो किसी भी पार्टी में हो.

बीजेपी का दामन थाम पार्टी को मजबूत करें- राजीव रंजन

उन्होंने अपनी पार्टी की तारीफ में बांग्लादेश का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''अभी बांग्लादेश की घटना ने हमलोगों को दिखा दिया कि अगर देश को बचाना है तो एक ही विकल्प है, वो है बीजेपी. अगर चंपई दा आते हैं तो हम समझते हैं कि इससे ज्यादा खुशी हमलोगों को और कोल्हान वासियों को नहीं होगी. इसलिए वो बीजेपी का दामन थामें और पार्टी को मजबूत करें.''  

चंपई सोरेन बेहद सम्मानित नेता- राजीव रंजन

क्या एक आदिवासी नेता को जेएमएम में सम्मान नहीं मिला? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''चंपई सोरेन को जब सीएम पद से हटाया गया था तो उस समय हमलोगों को भी लगा था. जेल से बाहर आने के बाद खुद हेमंत सोरेन ने अपने मुंह से बोला था कि अब चंपई दा अगले तीन महीने तक सरकार चलाएंगे और मैं संगठन चलाऊंगा.'' 

पूर्व डीआईजी और बीजेपी नेता ने आगे कहा, ''JMM में गुरुजी के बाद चंपई दा सीनियर नेता हैं. वो बेहद ही सम्मानित नेता हैं. तो हम समझते हैं कि जिस तरह से उन्हें हटाया गया ये किसी भी सम्मान रखने वाले व्यक्ति के लिए, किसी भी आत्म सम्मान वाले व्यक्ति के लिए कही न कही जरुर ठेस पहुंचा होगा. 

उन्होंने आगे कहा, ''उनकी पार्टी के अंदर क्या है, ये तो पार्टी समझेगी लेकिन उनकी जगह पर कोई भी रहेगा तो उसके आत्म सम्मान को जरुर ठेस पहुंचेगा. क्योंकि एक बार सार्वजनिक रुप से स्टेटमेंट देकर फिर अचानक बैक हो जाना, इससे स्वाभिमान को चोट तो लगता ही है.    

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड के पूर्व सीएम और JMM नेता चंपई सोरेन के बीजेपी में जानें की अटकलें हैं. इन्हीं चर्चाओं के बीच वो रविवार (18 अगस्त) को दिल्ली भी पहुंचे. हालांकि उन्होंने इसकी वजह निजी काम बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने पार्टी पर अपमान करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें:

चंपई सोरेन की बगावत की खबरों के बीच हेमंत सोरेन का बड़ा हमला- 'पैसा ऐसी चीज है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget