एक्सप्लोरर

Jharkhand: ईचागढ़ से पूर्व BJP विधायक साधु चरण महतो का निधन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख  

Jharkhand News: पूर्व विधायक और भाजपा नेता साधु चरण महतो का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. साधु चरण महतो के निधन पर झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने दुख जताया है.

Sadhu Charan Mahto Death: ईचागढ़ (Ichagarh) विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक साधु चरण महतो (Sadhu Charan Mahto) का मंगलवार को कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया. साधु चरण महतो 48 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से गले में कैंसर और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. निधन की खबर मिलते ही आदित्यपुर, जमशेदपुर, गम्हरिया और ईचागढ़ समेत पूरे क्षेत्र में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है.  

बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख 
पूर्व विधायक साधु चरण महतो के निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने दुख जताया है. बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि, ' ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो जी के असामयिक निधन की ख़बर से स्तब्ध हूँ. उनका असमय जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों और प्रशंसकों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि. ॐ शांति.' 

पिछले कई महीनों से चल रहा था इलाज 
भाजपा नेता साधु चरण महतो का पिछले कई महीनों से कोलकाता के रविंद्र नाथ टैगोर अस्पताल में इलाज चल रहा था. साधु चरण महतो ने 2014 में ईचागढ़ सीट से विधानसभा का चुनाव जीता था. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में झामुमो प्रत्याशी सविता महतो को 42,250 मतों के अंतर से पराजित किया था. 2019 के चुनाव में भी वो ईचागढ़ से भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन झामुमो की उम्मीदवार सविता महतो ने उन्हें मात दे दी थी. 

ये भी पढ़ें:

Road Accident: झारखंड के धनबाद में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान 

Jharkhand: पुलिस की कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों का 3 दिवसीय बंद आज से शुरू, पुलिस अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget