एक्सप्लोरर

Jharkhand: ‘नौकरी के नाम पर सरकार कर रही नरसंहार’, BJP का कॉन्स्टेबल भर्ती में 36 अभ्यर्थियों की मौत का दावा

Jharkhand News: बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कॉन्स्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान 36 अभ्यर्थियों की मौत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है.

Jharkhand Latest News: झारखंड एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों की मौत को लेकर प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 11 नहीं बल्कि 36 अभ्यर्थियों की मौत फिजिकल टेस्ट के दौरान हुई है. सरकार आंकड़ा छुपा रही है. नौकरी के नाम पर सरकार नरसंहार कर रही है, मौत बांट रही है. कुप्रबंधन के कारण यह सब हो रहा है. 200 से ऊपर अभ्यर्थी अस्पताल में हैं. 100 से ज्यादा अभ्यर्थी आईसीयू में हैं. न मेडिकल फैसिलिटी और ग्राउंड पर न अन्य व्यवस्थाएं हैं.

प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा कि पहले लिखित परीक्षा होनी चाहिए थी, तब दौड़ाया जाना चाहिए था. 583 पदों के लिए छह लाख अभ्यर्थी हैं. भीषण गर्मी और धूप में अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर दौड़ाया जा रहा है. चुनाव से पहले सरकार युवाओं की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है.

आईजी ने 11 अभ्यर्थियों की मौत की थी पुष्टि
बता दें कि आईजी अभियान अमोल वेणुकान्त होमकर ने 11 अभ्यर्थियों की मौत की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए यूडी कांड दर्ज किया गया है. अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन राज्य में कुल 7 केंद्रों पर हो रहा है. प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल टीम मौजूद है. पर्याप्त संख्या में दवाइयां एम्बुलेंस है. दौड़ जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए, इसकी कोशिश की जा रही है ताकि गर्मी का कम से कम सामना अभ्यर्थियों को करना पड़े.

‘हेमंत सोरेन बच्चों को नौकरी नहीं मौत दे रहे हैं’
झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी अभ्यर्थियों की मौत पर सवाल खड़े कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार अभ्यर्थियों को दौड़ (शारीरिक परीक्षण) करा रही है, ऐसा नहीं होता है. अभ्यर्थियों को 3 महीने पहले सूचित किया जाना चाहिए कि उन्हें कब दौड़ना है ताकि वे अभ्यास कर सकें. एडमिट कार्ड मिलने के 15 दिन के भीतर ही उन्हें दौड़ना पड़ा है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैंने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल के कुछ बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि एक सेंटर में 6000 बच्चों को दौड़ाया जाता है और खड़ा भी किया जाता है. रात 12 बजे से लाइन लगती है और उनका नंबर दोपहर 12 बजे तक आता है. रातभर बच्चे सो नहीं पाते हैं. जब रातभर कोई सोता नहीं तो आप समझ सकते हैं कि क्या हालत होता है. मरांडी ने कहा हेमंत सोरेन बच्चों को नौकरी नहीं मौत दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'CM हेमंत सोरेन युवाओं को नौकरी नहीं दे रहे, बल्कि...', बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर लगया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget