एक्सप्लोरर

Jharkhand: 'बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' नारे पर क्या है चंपई सोरेन का स्टैंड, साफ किया रुख

Jharkhand Election 2024: चुनाव प्रचार में 'बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' नारे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा रोटी-बेटी-माटी का मुद्दा है.

Jharkhand Assembly Election 2024: दूसरे चरण के चुनाव से पहले झारखंड में राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है. 20 नवंबर को होने जा रहे मतदान के प्रचार का सोमवार (18 नवंबर) को आखिरी दिन है. चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी 'बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' का नारा जोर शोर से उछाल रही है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नारे पर चौंकाने वाला बयान दिया.

चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड चुनाव में रोटी-बेटी-माटी का मुद्दा है. रोटी बेटी माटी की पुकार झारखंड को बचाने की है. कमल छाप पर वोट देना है. उन्होंने बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे के नारे से अलग कर लिया.

बता दें कि चुनाव में बीजेपी के नेता नारे को दोहरा रहे हैं. बंटेंगे तो कटेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा है जबकि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का नारा पीएम मोदी ने दिया था. अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर चंपाई सोरेन आक्रामक दिखे. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन चुन कर झारखंड से बाहर कर देंगे. झारखंड की सबसे बड़ी समस्या घुसपैठ है. उन्होंने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिलने का दावा किया.

बीजेपी से कौन होगा CM का चेहरा?

चंपाई सोरेन ने बीजेपी से मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर कहा कि फैसला आलाकमान करेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा मुद्दा नहीं है. झारखंड चुनाव में वोट जिहाद बनाम धर्मयुद्ध के सवाल का जवाब देने से चंपाई सोरेन बचते नजर आये. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड से भगाएंगे. बता दें कि चंपाई सोरेन 40 साल तक झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहे. चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया.

चंपाई सोरेन ने गोलमोल दिया जवाब

चंपाई सोरेन आदिवासियों के बड़े नेता और कोल्हान टाइगर नाम से भी जाने जाते हैं. पिछली बार कोल्हान में विधानसभा की सभी 14 सीटों पर बीजेपी को हार मिली थी. चंपाई सोरेन दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. रविवार को बीजेपी उम्मीदवार मुनिया देवी के लिए उन्होंने गिरिडीह में प्रचार किया. गांडेय से बीजेपी उम्मीदवार मुनिया देवी का मुकाबला जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन से हैं. कल्पना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी भी हैं.

सीएम सोरेन का बड़ा वादा, झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम रखेंगे 'भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget