एक्सप्लोरर

Jharkhand: शिक्षा मंत्री ने की पूर्व CM बाबूलाल मरांडी की तारीफ, पेपर लीक मामले पर दिया बड़ा बयान

Jharkhand Politics: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बाबूलाल मरांडी की डोमिसाइल नीति की तारीफ की और BJP सरकार पर शिक्षा तंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने शिक्षक बहाली जल्द शुरू करने की घोषणा की.

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला जिले में बाहा बोंगा पर्व के दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की नीतियों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मरांडी की डोमिसाइल नीति लागू होती तो राज्य की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती. साथ ही, उन्होंने पूर्ववर्ती BJP सरकार पर झारखंड के शिक्षा तंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया.

मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले पर पूछे जाने पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस पर उन्हें कुछ कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सच्चाई सबके सामने आ चुकी है. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जल्द बहाल होंगे 26,000 शिक्षक – रामदास सोरेन
रामदास सोरेन ने दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 40 सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के कार्यकाल में कॉलेजों के लिए जगह चिन्हित की गई थी, लेकिन उनकी सरकार ने इसे आगे बढ़ाया और इन्हें स्थापित किया. शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जल्द ही 26,000 शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके अलावा, जनजातीय भाषा के 10,000 शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी, जिससे झारखंड के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे. 

रामदास सोरेन सरायकेला के बाहा बोंगा पर्व में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी संस्कृति को एकजुट करता है और इसे आगे बढ़ाना समाज का दायित्व है. इस पर्व में 150 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया.

समारोह में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, कृष्णा बास्के, डॉ. राजू सोरेन, मांझी बाबा मंगल सिंह टुडू, रामदास टुडू, कोंदा बेसरा, हेमंत मार्डी, प्यारेलाल प्रधान, रामू मुर्मू और शंकर मुखी समेत कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नई भर्तियों के साथ ही विपक्षी पार्टी के बाबूलाल मरांडी की प्रशंसा को लेकर उनकी घोषणाओं से आने वाले दिनों में राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें - Holi 2025: त्योहारों से पहले सीएम सोरेन की अधिकारियों को निर्देश, 'अफवाह फैलाने वालों पर...'

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
झारखंड सरकार से समर्थन वापस लें राहुल गांधी, किसने कर दी मांग?
झारखंड सरकार से समर्थन वापस लें राहुल गांधी, किसने कर दी मांग?
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा
15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget