एक्सप्लोरर

Chatra: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल CRPF जवान शहीद, बाबूलाल बोले 'व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान' 

Ranchi News: नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल CRPF जवान चितरंजन कुमार का निधन हो गया है. जवान के निधन पर बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने ने दुख जताया है. 

Jharkhand CRPF Jawan Chittaranjan Kumar Martyr: चतरा (Chatra) जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों (Naxalites) के साथ हुई मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ 190वीं बटालियन के जवान चितरंजन कुमार (Chittaranjan Kumar) का बृहस्तिवार को निधन हो गया. ये मुठभेड़ 4 दिन पहले हुई थी. घायल जवान का इलाज रांची (Ranchi) के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. चितरंजन कुमार को पैर और कमर में गोली लगी थी, वो बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे. सीआरपीएफ (CRPF) जवान चितरंजन कुमार के निधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने दुख जतया है. 

बीजेपी नेता ने जताया दुख
 बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि, ''पिछले दिनों चतरा में नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल हुए CRPF 190 बटालियन के जवान चितरंजन कुमार वीरगति को प्राप्त हुए हैं. उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. उनके बलिदान को मेरा कोटिशः प्रणाम. चितरंजन जी के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. विनम्र श्रद्धांजलि. ॐ शांति.'' 

मुठभेड़ में हुए घायल 
बता दें कि, 18 सितंबर को चतरा जिले के प्रतापपुर और कुंदा थाना क्षेत्र के बिरमाटकुम जंगल में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ के दौरान चितरंजन कुमार घायल हो गए थे. प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से बेहतर उपचार के लिए रांची लाया गया था.

सांसद ने की मुलाकात 
रांची के एक निजी अस्पताल में चितरंजन कुमार का इलाज चल रहा था और उनकी हालात सामान्य बताई जा रही थी. 19 सितंबर को स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह ने घायल जवान चितरंजन कुमार से मुलाकात भी की थी. सीआरपीएफ के कमांडेंट और दूसरे अधिकारी भी चितरंजन कुमार से मिले थे. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Politics: BJP नेता बोले 'समझदार हैं वोटर', खतियान और आरक्षण नीति से नहीं पड़ेगा फर्क 

Jharkhand Naxalites: झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से कराया गया मुक्त 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget