एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी बोले- रहें सतर्क

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. 

Babulal Marandi Reaction Over Coronavirus Cases In Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) में कोरोना (Coronavirus) के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. राजधानी रांची समेत तमाम जिलों में मरीजों की पहचान होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. 29 दिसंबर को एक दिन में राज्य में 344 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. बुधवार को राज्य में सबसे ज्यादा रांची में 118 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा कोडरमा में 56, जमशेदपुर में 43, धनबाद में 31, पश्चिमी सिंहभूम में 22, हजारीबाग में 21 और बोकारो में 17 मरीज एक दिन में मिले हैं. इसके अलावा देवघर, गिरिडीह, चतरा, खूंटी, रामगढ़ और जामताड़ा में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है. फिलहाल, राज्य में ओमिक्रोन के किसी मामले की अब तक पुष्टि नहीं हुई है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. 

कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने ट्वीट कर कहा कि, 'राज्य में कोरोना के बढ़ते हुए मामले चिंता का विषय है. हालांकि देश भर में तेज़ी से हो रहे टीकाकरण लोगों को बल प्रदान करती है, आगामी 3 जनवरी से किशोरों को भी टीका लगाया जाना है. आप सतर्कता बरतें, जागरूक बनें व राज्य एवं केंद्र सरकार के कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें.'

ये है राहत की बात 
झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात ये है कि, राज्य में एक करोड़ से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं. इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने नए साल को देखते हुए सतर्कता की अपील जारी करते हुए गाइडलाइन जारी की है. लोगों से अपील की गई है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और अनावश्यक भीड़ इकट्ठा ना करें.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, UGC और AICTE ने जारी की ये गाइडलाइन्स

Jharkhand Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल पर 25 रुपये की छूट देगी हेमंत सरकार, खुश होने से पहले जान लें ये बड़ी बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget