एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: कांग्रेस ने सीएम हेमंत सोरेन को याद दिलाया ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का वादा, कही ये बात 

Jharkhand News: झारखंड में कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से कहा है कि चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार OBC के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाएं.

Jharkhand OBC Reservation: झारखंड (Jharkhand) कांग्रेस (Congress) के विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से कहा है कि चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाएं. शनिवार को कांग्रेसी मंत्रियों और विधायकों के एक दल ने सीएम सोरेन से मुलाकात कर उनसे घोषणा पत्र (Manifesto) के प्रमुख बिंदुओं के साथ-साथ राज्य में रिक्त पदों पर नियुक्तियों, पंचायत चुनाव, बोर्ड-निगम और आयोग के गठन सहित कई मुद्दों पर बात की. 

कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत होगा काम 
मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमें सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा मिला है. बैठक में शामिल रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद इस मुद्दे पर सहमति बनी है कि हम लोग एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार कर उस पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में सभी तरह के बोर्ड, निगम और आयोग का गठन जल्द किए जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने हमें आश्वस्त किया है. सभी जिलों में 20 सूत्री कमिटियों का गठन भी जल्द हो जाएगा. इस फॉर्मूले पर भी सहमति बन गई है. 

पंचायतों के चुनाव जल्द कराने की मांग 
कांग्रेस विधायकों के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की वजह से कई मामले लंबित रह गए. अब कोशिश है कि सभी सेक्टर में तेजी से बेहतर काम हो. कांग्रेस विधायकों ने राज्यस्तरीय नियुक्तियों में मगही, मैथिली, भोजपुरी, हिंदी और अंगिका को शामिल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई. मालूम हो कि पिछले दिनों सरकार द्वारा घोषित झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग नियुक्ति नियमावली में इन भाषाओं को नहीं शामिल किया गया है. सरकार में शामिल कांग्रेस के विधायक सरकार के इस निर्णय से असहमत हैं. कांग्रेस नेताओं ने पंचायतों के चुनाव जल्द कराने और विस्थापितों की समस्याओं के निदान के लिए राज्य में विस्थापन आयोग जल्द गठित करने की मांग रखी.

सीएम सोरेन से मिले ये नेता 
कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि राज्य और जिलों में अधिकारियों द्वारा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने का निर्देश दिया जाए. मुख्यमंत्री से मिलने वालों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता एवं मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, दीपिका पांडेय,अंबा प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह, विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा और बंधु तिर्की शामिल थे.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: सीएम सोरेन ने की अपील, बोले- मुख्यधारा में लौट आएं भटके हुए युवक, मदद करेगी सरकार 

Tribal Pride Day: कई मायनों में अनूठा है रांची में बना बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget