एक्सप्लोरर

Jharkhand: सीएम सोरेन ने की अपील, बोले- मुख्यधारा में लौट आएं भटके हुए युवक, मदद करेगी सरकार 

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि भटक गए युवकों से आग्रह है, वो मुख्यधारा में लौट आएं, सरकार उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का साधन और रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन देती है. 

Jharkhand CM Hemant Soren: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने रविवार को कहा कि विभिन्न कारणों से मुख्यधारा से भटक गए युवकों से आग्रह है कि वो मुख्यधारा में लौट आएं, सरकार उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का साधन और रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन देती है. सीएम सोरेन ने राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में ये बात कही थी. 

सरकार उपलब्ध कराएगी रोजगार 
मुख्यधारा से भटके युवाओं से वापसी की अपील करते हुए सोरेन ने कहा कि, ''मुख्यधारा में लौटने वाले युवकों को सरकार सम्मान के साथ जीने का अधिकार और रोजगार उपलब्ध कराएगी.'' उन्होंने कहा कि  ''हमें अपने वीर पुलिस जवानों पर गर्व है. झारखंड जैसे कठिन भौगोलिक क्षेत्र वाले राज्य में हमारे पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने जिस कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस से विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है.''

पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित 
सीएम सोरेन ने कहा कि, ''लोगों की रक्षा और समाज में शांति कायम रखने के दौरान आपने जो मनोबल दिखाया है, वही हमारी ताकत है. इसी के बल पर राज्य की लगभग सवा तीन करोड़ आबादी अमन और चैन से रह रही है.'' उन्होंने समारोह में 57 पुलिस पदाधिकारियों/जवानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पदक देकर सम्मानित किया. इनमें एक पुलिस पदाधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक, 27 पुलिस पदाधिकारियों /कर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक और 29 पुलिस पदाधिकारी/ कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया. 

उग्रवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया
सीएम सोरेन ने कहा कि ''अलग राज्य बनने के बाद झारखंड की गिनती देश में सबसे ज्यादा उग्रवाद प्रभावित राज्यों में होती थी. लेकिन आपने अपनी ताकत से उग्रवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. आज हम कह सकते हैं कि उग्रवाद को काफी हद तक नियंत्रित करने में कामयाबी मिली है. इतना ही नहीं, उग्रवाद की आड़ में पनपे असामाजिक और अपराधिक संगठनों को भी आपने करारा जवाब दिया है.''

आयोजित हुई परेड 
इस अवसर पर आयोजित परेड में झारखंड सशस्त्र पुलिस- 1, झारखंड सशस्त्र पुलिस -2, वायरलेस की बटालियन, झारखंड सशस्त्र पुलिस -10 (महिला वाहिनी), इंडियन रिजर्व बटालियन -5, रांची जिला बल और झारखंड जैगुआर की टीम शामिल हुई. इसके अलावा झारखंड सशस्त्र पुलिस बटालियन- 1, झारखंड सशस्त्र पुलिस बटालियन -10 और झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग की बैंड टीम ने भी भाग लिया.

ये भी पढ़ें:

Tribal Pride Day: कई मायनों में अनूठा है रांची में बना बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही बिरसा मुंडा की जयंती, जानें- कौन थे Birsa Munda 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
Giridih News: गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget