एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए प्रदीप यादव, जानें- किसे बनाया गया उपनेता?

Jharkhand News: झारखंड के पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता नामित किया गया, जबकि खिजरी से विधायक राजेश कच्छप को कांग्रेस विधायक दल का उपनेता नामित किया गया.

Jharkhand Latest News: झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने गुरुवार को पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता नामित किया. खिजरी से विधायक राजेश कच्छप को कांग्रेस विधायक दल का उपनेता नामित किया गया. विधानसभा सत्र के अंतिम दिन अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने उनके नामों को मंजूरी दी.

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सीलबंद लिफाफे में नाम अध्यक्ष को भेजे थे. प्रदीप यादव ने मीडिया से कहा, "मैं इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं नेतृत्व को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा."

छह बार बने विधायक
उन्होंने पोरियाहाट सीट पर भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्रनाथ सिंह को 34,130 मतों से हराया था. राजेश कच्छप ने बीजेपी के राम कुमार पाहन को खिजरी सीट पर 29,065 मतों से हराया था. प्रदीप यादव पहली बार साल 2000 में इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी. इसके बाद राज्य में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बनी पहली सरकार में मंत्री भी बनाए गए थे.

इसके बाद 2005 में भी वह दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे, लेकिन 2006 में जब बाबूलाल मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) नामक पार्टी बनाई तो प्रदीप यादव इसमें शामिल हो गए. प्रदीप यादव ने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी.

2019 के चुनाव परिणाम के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे. हालांकि, सदन में उन्हें कांग्रेस के बजाय झारखंड विकास मोर्चा के विधायक के रूप में मान्यता दी गई थी. इस साल उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की है.  

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 30 सीट पर चुनाव लड़ा था और 16 सीट पर जीत हासिल की थी, जिससे झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करने में मदद मिली. झामुमो ने 34 सीट जीतीं, जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल ने चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने दो सीट जीतीं. 

ये भी पढ़ें: Jharkhand: प्रदीप यादव को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए, राजेश कच्छप उपनेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget