एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर भड़के मंत्री इरफान अंसारी, बोले- सेक्युलर का चोला पहनकर घी पीने वाले नीतीश कुमार...

Waqf Amendment Bill: झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए इसे संविधान पर हमला बताया. उन्होंने कहा कि विधेयक को जबरन संसद में लाया गया.

Irfan Ansari on Waqf Amendment Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी भड़क गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि विधेयक को विधानसभा में जबरन पास किया गया है और बीजेपी देश को तबाह करने में जुटी है. इतना ही नहीं, इरफान अंसारी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर भी निशाना साधा है.

'पूरे देश को तबाह कर के रख दिया'
इरफान अंसारी ने एक्स पर लिखा, "वक्फ बिल हमारे संविधान पर सीधा हमला है. इतिहास में आज का दिन काले अक्षरों में लिखा जाएगा. देश को झंझावात में झोंकने वाली बीजेपी को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा. भारतीय हमेशा से शांति के प्रतीक रहे हैं, लेकिन बीजेपी ने पूरे देश को तबाह करके रख दिया है."

बीजेपी पर भड़के इरफान अंसारी
झारखंड में कांग्रेस के मंत्री ने कहा, "देश में अमन-चैन की जगह सिर्फ और सिर्फ नफरत और हिन्दू-मुस्लिम विभाजन रह गया है, जबकि विश्व प्रतिदिन विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रचने को आतुर है. इसके विपरीत, मोदी सरकार किसी एक वर्ग का हक छीनने पर आमदा है. यह बिल असंवैधानिक है और मूल अधिकारों का उल्लंघन करता है."

'जबरन संसद में लाया गया बिल'
इरफान अंसारी का कहना है, "इस बिल को जबरन संसद में लाया गया है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों को छीनना है. आज सरकार की नजर एक खास समुदाय की जमीन पर है, तो कल उनकी नजर समाज के दूसरे अल्पसंख्यकों की जमीन पर होगी. यह सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचल रही है."

नीतीश कुमार और अशोक नायडू पर हमला
इरफान अंसारी ने जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने लिखा, "सेकुलर का चोला पहनकर घी पीने वाले नीतीश-नायडू और चिराग को जनता कभी माफ नहीं करेगी. जनता इनकी साजिशों को भली-भांति समझ चुकी है और समय आने पर इनसे हिसाब लेगी."

'अस्वीकार्य है वक्फ संशोधन बिल'
झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यह बिल पूरी तरह अस्वीकार्य है और हम इसे पूरी तरह खारिज करते हैं. इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हम हर संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget