एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: CM सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, क्या हैं इसके सियासी मायने?

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि, नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और इस दौरान खड़गे से मौजूदा और भविष्य के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई.

Jharkhand Politics News: कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren)  ने सोमवार को कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान हेमंत सोरेन ने  खड़गे को कर्नाटक में जीत की बधाई दी. बता दें कि, दोनों नेताओं ने देश की वर्तमान और भविष्य की राजनीतिक हलचलों के अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता पर भी चर्चा की. मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन ने खड़गे से हाल में नीतीश कुमार से हुई उनकी मुलाकात के संदर्भ में भी चर्चा की.

मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी. बता दें कि झारखंड में सत्तारूढ़ महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है. वहीं झामुमो नेता सोरेन ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए खड़गे को बधाई भी दी. सोरेन ने एक ट्वीट में कहा कि, 'आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी. बैठक के दौरान खड़गे से मौजूदा और भविष्य के राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा हुई.'

सोरेन ने साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया- खड़गे
वहीं खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि, 'आज झारखंड के मुख्यमंत्री और हमारे गठबंधन के साथी हेमंत सोरेन ने 10 राजाजी मार्ग में, मुलाकात कर कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और साथ मिलकर जनता के अधिकारों व सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने के लिए पुनः प्रतिबद्धता जताई. सोरेन ने लोगों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया.'

विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज
दरअसल, लोकसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज हो गई है. इसमें सबसे ज्यादा मुखर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नजर आ रहे हैं. हाल ही में नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रांची आए थे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी.

वहीं मुलाकात के बाद दोनों ही नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि बीजेपी के खिलाफ हम एक हैं. वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात 2024 के लोकसभा चुनावों के मध्यनजर की गई है. इस मुलाकात में आगामी लोकसभा चुनावों में बनने वाले समीकरणों पर भी चर्चा की गई होगी.

Jharkhand: कर्नाटक के नतीजों पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी बोले- 'बजरंगबली राहुल गांधी के साथ, 2024 में वे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget