एक्सप्लोरर

Jharkhand: रांची से एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत, CM सोरेन बोले- गरीबों को भी मिलेगा इसका लाभ, जानें रेट?

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है. इसका लाभ ना केवल पैसे वाले लोग ही कर पायेंगे बल्कि आर्थिक कमी से जुझ रहे गरीबों को भी स्वास्थ्य सुविधा देने का सीएम ने घोषणा की है.

Jharkhnad News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शुक्रवार को रांची से देश के अन्य हिस्सों के लिए राज्य की पहली एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है. राज्य नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोरेन ने सेवा को हरी झंडी दिखाई. इसके लिए रेडबर्ड एयरवेज के एक विमान को लीज पर लिया गया है. बता दें कि, यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, वाराणसी, लखनऊ और तिरुपति जैसे स्थानों के लिए 3-8 लाख रुपये के बीच की दरों पर दी जाएगी. वहीं इसको लेकर सीएम ने कहा कि, यह सेवा गंभीर रूप से बीमार लोगों को समय पर बेहतर इलाज देने का एक प्रयास है. 

राज्य सरकार उन लोगों को सेवा देने पर भी विचार कर रही है जो किराया देने में असमर्थ हैं. सीएम ने आगे कहा कि, राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग ने एयर एंबुलेंस सेवा के लिए एक प्रकोष्ठ (सेल) स्थापित किया है जिसका लाभ फोन कॉल और ईमेल के माध्यम से उठाया जा सकता है. उन्होंने कहा, प्रकोष्ठ को सेवा के बारे में पूछताछ के लिए 250 से अधिक कॉल आए हैं. वहीं सोरेन ने आगे कहा कि, इसके साथ ही  प्रशासन प्रमुख सड़कों के किनारे हेलीपैड बनाने पर भी विचार कर रही है. इससे दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस सेवा बहुत जल्द राज्य के अन्य जिलों से भी शुरू की जाएगी.

 सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
अन्य गंतव्यों के लिए किराया 1.10 लाख रुपये प्रति घंटे होगा. सोरेन ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है और दूरदराज के इलाकों में मोटरसाइकिल एंबुलेंस शुरू की जा रही हैं. मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा कि, 'आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से झारखण्ड की जनता के लिए एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला. गंभीर रूप से बीमार लोगों को ससमय बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में यह एक प्रयास है. इस सेवा का उपयोग सिर्फ जो पैसे दे सकते वही कर पाएंगे ऐसा नहीं है, इसमें आवश्यकतानुसार, जो पैसे नहीं भी दे सकता है, उसे भी एयर एंबुलेंस के माध्यम से ले जाने और स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराने की मंशा सरकार की है.'

यह भी पढ़ें: Jharkhand: दुमका में अवैध कोयले के खदानों पर बुलडोजर की कार्रवाई, कई क्विंटल कोयला जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: CJP के अभिजीत दिपके की एंट्री पर CM सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: CJP के अभिजीत दिपके की एंट्री पर CM सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में आएंगे अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक का समर्थन, 5 मांगों पर अड़े छात्र
रांची स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में आएंगे अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक का समर्थन, 5 मांगों पर अड़े छात्र
झारखंड में भी होगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल से दिया संदेश
झारखंड में भी होगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल से दिया संदेश

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget