एक्सप्लोरर

Jharkhand: चंपाई सोरेन के BJP में जाने पर CM हेमंत सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, 'लुटिया डूब चुकी है इसलिए...'

Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन के बीजेपी में जाने को लेकर सीएम हेमंत सोरेन बीजेपी पर और ज्यादा आक्रमक दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी भजन-कीर्तन के जरिए हिंदू-मुस्लिम कर बांटने की राजनीति करती है.

Jharkhand Politics News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला सम्मान के बहाने अपनी शक्ति का एहसास कराते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं की लुटिया इस राज्य में डूब चुकी है. इसलिए बाहर के नेताओं ने यहां आकर इनका बीड़ा उठाने की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि बैसाखी पर खड़ी इस सरकार ने लोकसभा चुनाव में भजन-कीर्तन के जरिए हिंदू-मुस्लिम कर बांटने की राजनीति की है. लेकिन फिर भी भगवान श्रीराम ने उन्हें नहीं बख्शा. 

सीएम सोरेन ने बीजेपी नेताओं पर तंज भी कसा और कहा कि ये नालायक नेता चरस गांजे की तरह मुफ्त गैस के कनेक्शन की लत लगाकर गरीबों की जेब काटने का काम कर रहे हैं. सीएम ने इस दौरान संताल परगना प्रमंडल के 6 जिलों के 7 लाख 32 हजार लाभुकों के बीच 78 करोड़ की पहली किस्त की पेंशन की राशि उनके बैंक खातों मे हस्तांतरित की.

‘किसी के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला’
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि संताल परगना प्रमंडल स्तरीय सम्मान कार्यक्रम मे उपस्थित भीड़ के उत्साह और उमंग को देखकर आश्चर्यचकित हूं. हम काम करने वाले हैं और काम करते रहेंगे. उन्होंने चंपाई सोरेन के बीजेपी मे जाने के सवाल पर संकेत दिया कि हमने राज्य में क्या किया है क्या नहीं किया. इसका जवाब यहां की जनता, यहां के युवा और यहां के महिलाएं तय करेंगी. उन्होंने कहा राज्य मे जेएमएम के नेतृत्व मे बनी सरकार लोगों के भरोसे पर टिकी है. किसी के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. 

साढ़े सात लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में डाली पहली किस्त
बता दें कि दुमका के पंजन पहाड़ी मैदान मे प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना मे पूरे संताल परगना से करीब 7 लाख 32 हजार महिलाओं के बीच एक हजार रुपये के हिसाब से 78 करोड़ रुपये की पहली किस्त की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई. इसमें दुमका, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज की 18 से 50 वर्ष की महिलाएं लाभुक के रूप मे शामिल हुईं. अपने संबोधन के दौरान सीएम सोरेन ने कहा कि इस योजना से 50 लाख महिलाएं जुड़ चुकी हैं. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाना है.

'बीजेपी ने रोजगार के अवसर खत्म कर बेरोजगारी बढ़ाई'
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने झारखंड में 20 साल तक राज किया, लेकिन इससे लोगों को कुछ लाभ नहीं मिला. गरीब और गरीब होते गए, व्यापारी मालामाल हो गए. गरीबों के ऋण माफ नहीं होते बल्कि बड़े-बड़े व्यापारियों के कर्ज माफ हो जाते हैं. मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर रोजगार के अवसर खत्म कर बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार ने रेल, प्लेटफॉर्म और कोल इंडिया को बेचना चालू कर दिया है. यही नहीं बैंकिंग जैसे क्षेत्र में भी अब सैकड़ों बैंकों को मिलाकर 20 बैंक कर दिए हैं. ऐसे में युवाओं का रोजगार लेकर बेरोजगार बना दिया गया है. 20 साल तक राज करने वाली बीजेपी नौकरी के लिए एक कानून तक नहीं बना सकी, जब हमने कानून बनाकर 20- 30 हजार लोगों को नौकरी दी तो विपक्ष नए कानून को असंवैधानिक बताकर कोर्ट में चुनौती दे रहा है.

सीएम सोरेन ने आगे कहा कि झारखंड एक सोने की चिड़ियां हैं. यहां प्रचूर मात्रा में खनिज संपदा होने के वाबजूद भी लोग गरीब हैं. उन्होंने कहा अभी केंद्र सरकार की तरफ एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन मांगने पर जेल में डालने की बात कहती है हमारी सरकार बनने के बाद राज्य में जितने खनन हुए हैं, कंपनियों के साथ हिसाब चुकता करना है. अपने अधिकारी के लिए लड़ कर लेना है. वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हम 200 यूनिट बिजली फ्री देते हैं अगर सरकार बनी तो हम गरीबों के पहले के बकाया बिजली के बिल  माफ कर देंगे.

यह भी पढ़ें: क्या चंपाई सोरेन की BJP में एंट्री से बाबूलाल मरांडी को ऐतराज? जानें अंदरखाने की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget