एक्सप्लोरर

Jharkhand: कोडरमा के पंचखेरो डैम में हुए दर्दनाक हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख, जानें क्या कहा  

Koderma News: कोडरमा डैम हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दुख जताया है. सीएम सोरेन ने कहा कि, जिला प्रशासन की तरफ से लोगों की मदद के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं.

CM Hemant Soren Reaction over Jharkhand Koderma Boat Accident: झारखंड (Jharkhand) के कोडरमा (Koderma) जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. मरकच्चो प्रखंड के अंतर्गत पंचखेरो डैम में नाव (Boat) पलटने से 8 लोग डूब गए थे, जिनमें से 6 लोगों के शव (Dead Body) बरामद कर लिए गए हैं. इस बीच एनडीआरएफ (NDRF) की टीम का अभियान जारी है. जिले के एसपी कुमार गौरव सहित कई अन्य अफसर मौके पर कैंप कर रहे हैं. इस दर्दनाक हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भी दुख जताया है.

जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही है मदद
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि, ''कोडरमा में पंचखेरो डैम में नाव पलटने से कुछ लोगों के लापता होने की खबर है. जिला प्रशासन लोगों की मदद के लिए हर संभव कार्य कर रही है. सभी लापता लोग सुरक्षित रहें, यही कामना करता हूं.''

फरार हो गया नाविक 
इस बीच आपको ये भी बता दें कि, ये हादसा रविवार को हुआ था. गिरिडीह के राजधनवार के रहने वाले 9 लोग घूमने के लिए पंचखेरो डैम (Panchkhero Dam) पहुंचे थे. सभी लोग बोटिंग के लिए एक नाव पर सवार हुए. नाव जब डैम के बीच में पहुंची तो उसमें पानी भरने लगा. देखते ही देखते नाव डैम में डूब गई. नाविक रोहित कुमार और उसपर सवार प्रदीप सिंह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि 8 अन्य लोग डूब गए. हादसे के बाद नाविक फरार हो गया. 

परिवार में कोहराम 
घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन ने एनडीआरएफ की बचाव टीम मौके पर बुलाई. रविवार से लेकर अब तक जारी अभियान में सीताराम यादव (40 वर्ष) सेजल कुमारी (16 वर्ष), पलक कुमारी (14 वर्ष), अमित कुमार सिंह (14 वर्ष), राहुल कुमार (16 वर्ष ) और शिवम कुमार (17 वर्ष ) के शव बरामद किए गए हैं. 8 वर्षीय हर्षल कुमार और 5 वर्षीय बउवा की तलाश जारी है. मृतकों में 5 एक ही परिवार के बताए गए हैं. हादसे के बाद इनके गांव खेतों में कोहराम मचा हुआ है. डैम के किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा है. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Politics: BJP के 'ऑपरेशन कमल' का अगला निशाना है झारखंड, बदल सकते हैं सत्ता के समीकरण 

Free Electricity: Jharkhand सरकार ने पूरा किया वादा, 100 यूनिट तक बिजली हुई मुफ्त, कैबिनेट ने दी मंजूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget