एक्सप्लोरर

झारखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी, CM का आदेश- 'सितंबर तक पूरा करें 35 हजार पदों पर भर्ती, लापरवाही हुई तो...'

Jharkhand Recruitment Exam 2024: सीएम चंपई सोरेन ने आयोग के चेयरमैन प्रशांत कुमार से कहा कि सभी नियुक्तियों के लिए नियमावली और रोस्टर का पालन होना चाहिए. गोपनीयता और पारदर्शिता भी जरूरी है. 

Jharkhand Staff Recruitment Exam 2024: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने राज्य के सरकारी विभागों में विभिन्न स्तरों के 35 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज से संपन्न करने का निर्देश दिया है. यह आदेश उन्होंने गुरुवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) और राज्य के विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद दिया है. सीएम चंपई सोरेन को बैठक के दौरान आयोग की ओर से बताया गया कि झारखंड प्रारंभिक विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर के प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 11 हजार और स्नातक स्तर के 15 हजार एक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. 

स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक के 1,868 और झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 153, झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 921 पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया जारी है. इसी तरह झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा परीक्षा के 904, महिला पर्यवेक्षिका के 488 पद, झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2,025 और झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से 2,532 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में पहुंच चुकी है.

भर्ती में अनियमितता पर होगी कार्रवाई

सीएम ने आयोग के चेयरमैन प्रशांत कुमार को कहा कि इन सभी नियुक्तियों में सरकार की नियुक्ति नियमावली और रोस्टर का पालन होना चाहिए. प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन में पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता बरती जानी चाहिए. किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर पेपर लीक जैसी घटनाएं होती है तो जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने राज्य के डीजीपी और जेएसएससी के चेयरमैन को झारखंड उत्पाद आरक्षी के 580 और झारखंड पुलिस में कांस्टेबल के 4,919 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह और कार्मिक विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

हेमंत सोरेन को मिलेगी राहत? जमानत याचिका पर HC का फैसला सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget