एक्सप्लोरर

Jharkhand: CID करेगी 29.50 लाख रुपये गबन मामले की जांच, पूर्व IG के परिवार के साथ हुई थी धोखाधड़ी

Jharkhand News: झारखंड पुलिस के पूर्व आईजी शीतल उरांव (Sheetal Oraon) के परिवार के सदस्यों के साथ 29.50 लाख रुपये का गबन किया गया है. अब इस केस की जांच सीआइडी करेगी. 

Jharkhand Crime News: झारखंड (Jharkhand) में पूर्व IG शीतल उरांव (Sheetal Oraon) के परिवार के लोगों के साथ धोखाधड़ी और गबन के मामले की जांच अब  सीआइडी (CID) करेगी. पूर्व अधिकारी के परिवार के सदस्यों के अकाउंट से 29.50 लाख रुपये गबन के मामले में डीजीपी नीरज सिन्हा (Neeraj Sinha) ने सीआइडी जांच का आदेश दिया है. शीतल उरांव की बहू एम तिर्की की शिकायत पर जुलाई 2021 में लालपुर थाने में केस दर्ज हुआ था. केस की जांच लालपुर थाना पुलिस कर रही थी. अब इस केस की जांच सीआइडी करेगी. 

ये है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, शीतल उरांव की पत्नी, बेटे और बहू सहित परिवार के अन्य सदस्यों के 9 आरडी अकाउंट मोरहाबादी उप डाकघर में थे. सभी पासबुक में लगातार उनके परिवार के सदस्यों की तरफ से रकम जमा की जाती थी. लेकिन, वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान अप्रैल में शीतल उरांव के परिवार के 6 सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए. इस कारण पोस्ट ऑफिस जाकर रुपये जमा कराना संभव नहीं था. 

परिवार के सदस्यों ने लालपुर पोस्ट ऑफिस में आशीष कुमार सिन्हा से संपर्क किया. आशीष पासबुक लेकर पैसा जमा कराने को तैयार हो गया. इसके बाद उसे पैसा जमा कराने के लिए दिया गया. इसी दौरान आशीष कुमार सिन्हा की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. जब शीतल उरांव के परिवार के सदस्य ठीक हुए, तब उन्होंने अपने पासबुक और उसमें जमा पैसे की जानकारी लेने के लिए आशीष कुमार के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया.

सीआइडी करेगी जांच 
मृतक आशीष के परिजनों ने 9 पासबुक में से 4 पासबुक वापस किए. उसमें से सिर्फ 3 पासबुक में मार्च तक के ही रुपये जमा थे. शीतल उरांव के परिवार के सदस्यों को छानबीन के दौरान पता चला कि आशीष कुमार सिर्फ एजेंट था. इसके बाद उन्होंने डाकघर के अधिकारियों से संपर्क कर अपने अकाउंट के बारे में पूछा तो पता चला कि उनके खाते में 29.50 लाख रुपये जमा नहीं हुए हैं. इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसकी जांच अब सीआइडी करेगी. 

ये भी पढ़ें:

Crime News: युवाओं को प्यार के जाल में फंसाकर करवाती थी ड्रग्स का धंधा, पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर 'हसीना'

Ind vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को रांची में होगा मुकाबला, सरकार ने दी है ये छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Embed widget