एक्सप्लोरर

झारखंड में CM, मंत्री और विधायक की सैलरी में इजाफा, जानें अब कितना मिलेगा वेतन?

Jharkhand CM Salary Hike: झारखंड के सीएम और मंत्रियों की सैलरी बढ़ा दी गई है. वेतन वृद्धि से जुड़े प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. कैबिनेट ने विपक्ष के नेता की भी सैलरी बढ़ा दी है.

Jharkhand News: झारखंड में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सैलरी में भारी वृद्धि की गई है. इस वेतन वृद्धि को झारखंड की कैबिनेट ने मंजूरी दी है. नए प्रस्ताव के तहत सभी की सैलरी 50 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है. झारखंज सरकार ने बुधवार को मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता, विधानसभा स्पीकर, मंत्री और विधायकों की सैलरी में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है.

विधायकों की सैलरी 50 प्रतिशत तक बढ़ाई गई है जबकि मुख्यमंत्री और मंत्रियों की सैलरी क्रमश: करीब 25 प्रतिशत और 31 प्रतिशत बढ़ाई गई है. वेतन वृद्धि को मंजूरी सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट के दौरान मंजूरी दी गई है.

कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल ने वेतन मंजूरी की पुष्टि की है. वंदना डाडेल ने कहा, ''कैबिनेट ने विधायक, मंत्रियों, स्पीकर, विपक्ष के नेता, मुख्यमंत्री और विधानसभा के अधिकारियों की सैलरी में वृद्धि को मंजूरी दी है.'' झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को अन्य निर्णय भी लिए. इनमें झारखंड जनजातीय भाषा एवं साहित्य अकादमी की स्थापना की स्वीकृति दी गई.

बढ़कर इतनी हो गई सीएम और मंत्रियों की सैलरी
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम की सैलरी पहले 80 हजार रुपये थी जो अब बढ़कर 1 लाख रुपये हो जाएगी. मंत्रियों का वेतन 65 हजार होता था जो बढ़कर 85 हजार तक हो गया है. विधायकों की सैलरी भी अब 60 हजार रुपये हो गई है. झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष की सैलरी 98 हजार रुपये हो गई है जो कि पहले 78 हजार रुपये थी. विपक्ष के नेता की सैलरी अब 85 हजार हो गई है जो कि 65 हजार रुपये थी. इन सभी के भत्तों में भी वृद्धि की गई है.

कैबिनेट ने लिए ये निर्णय
कैबिनेट की ओर से दूसरे फैसले लिए गए हैं. इनमें झारखंड जनजातीय भाषा एवं साहित्य अकादमी की स्थापना को स्वीकृति दी गई है. चिकित्सा अधिकारी डॉ. बेला कुमारी और डॉ बाबू मुर्मू को सेवा से बर्खास्त करने के संबंध में निर्णय लिए गए. कोल्हान यूनिवर्सिटी के अंतर्गत गम्हरिया में डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए फंड को मंजूरी दी गई है.

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव पर BJP आलाकमान का मंथन, सीता सोरेन को लेकर हुई ये चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget