एक्सप्लोरर

Jharkhand: 'चंपई सोरेन विभीषण हैं तो...' मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान पर निशिकांत दुबे का तंज, जानें क्या कहा?

Champai Soren News: मंत्री बन्नी गुप्ता के एक बयान ने झारखंड का सियासी पारा बढ़ा दिया है. इस बयान में उन्होंने चंपई सोरेन की तुलना विभीषण के रुप में की. उनके इस बयान पर निशिकांत दुबे ने चुटकी ली.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने बाकी हैं. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच सियासी पारा उफान पर है. सियासी गलियारों में इसको लेकर कई दावे किए जा रहे हैं.

दूसरी तरफ सियासी दलों के दिग्गज के एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप करने से नहीं चूक रहे हैं. इस बीच गोड्डा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता प्रदेश सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है.

निशिकांत दुबे का तंज
सोशल मीडिया प्लेफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट संदेश में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तंज कसते हुए कहा, "झारखंड में कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता ने हेमंत सोरेन को रावण कहा है." निशिकांत दुबे ने मंत्री बन्ना गुप्ता से तंजिया अंदाज में सवाल करते हुए लिखा, "अगर चंपई सोरेन विभीषण हैं तो बन्ना गुप्ता रावण कौन है?"

बन्ना गुप्ता ने क्या कहा?
दरअसल, बीते दिनों चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए. मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक प्रेस रिलीज में कहा था कि "जब भी झारखंड का इतिहास लिखा जाएगा तब चंपई सोरेन का नाम विभीषण के रूप में दर्ज होगा. जिस पार्टी और माटी ने उनको सब कुछ दिया उसको ठुकराकर, अपने आत्मसम्मान को गिरवी रखकर वह सरकार को तोड़ने का काम कर रहे हैं."

इस दौरान कांग्रेस नेता बन्न गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का जिक्र करते हुए कहा कि "गुरुजी ने एक आम इंसान को जमशेदपुर से निकाल कर पहचान दिलाई. जब भी प्रदेश में जेएमएम की सरकार बनी, उसमें उन्हें मंत्री बनाया गया, उनके हर फैसले का सम्मान किया गया." 

उन्होंने कहा कि "हालांकि इसके बदले चंपई दा ने राज्य को मौका परस्ती के दलदल में झोंकना कोशिश की है. हेमंत सोरेन जब जेल जाने लगे तो उन्होंने सभी सत्ता पक्ष के विधायकों से चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही, तो हम सभी ने हेमंत सोरेन की बात मानी."

कांग्रेस नेता और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बन्नी गुप्ता के इस बयान के बाद प्रदेश में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. जिसमें उन्होंने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को तुलना विभीषण से की है. 

ये भी पढ़ें: Champai Soren: क्या बीजेपी में शामिल नहीं होंगे चंपई सोरेन? बोले- 'मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget